फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy and sugarcane crop fell due to strong wind with rain

खुटार में बारिश के साथ तेज हवा से गिरी धान और गन्ने की फसल

Sun, 18 Sep 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

क्षेत्र में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश और तेज हवाओं से किसानों द्वारा तैयार की गई गन्ने और धान की फसल गिर गई है।साथ ही फसल तैयार करने में लागत भी ज्यादा आई।बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने से रोड किनारे खड़े पेड़ों की डाल टूटकर बिजली लाइनों की ऊपर गिर जाने से कई पोल टूट गए।

विज्ञापन
Paddy and sugarcane crop fell due to strong wind with rain

विस्तार

खुटार। क्षेत्र में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश और तेज हवाओं से किसानों द्वारा तैयार की गई गन्ने और धान की फसल गिर गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

इस बार बारिश कम होने से किसानों को अपनी फसल तैयार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही फसल तैयार करने में लागत भी ज्यादा आई। दो महीने की मेहनत से अब धान की फसल तैयार हो चुकी है। फसल कटाई का काम भी शुरू हो चुका है लेकिन इस समय बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खड़ी कर दी है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर लगातार हो रही है। दो दिनों तक बारिश के साथ तेज हवाओं की वजह से धऱन की फसल खेतों में गिर गई। इसके साथ ही तैयार हो चुकी गन्ने की फसल भी खेतों में गिर गई है। इससे किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

टूटे बिजली के पोल...कई गांवों की सप्लाई ठप
खुटार। बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने से रोड किनारे खड़े पेड़ों की डाल टूटकर बिजली लाइनों की ऊपर गिर जाने से कई पोल टूट गए। इससे कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बिजली पोल टूटने से बिजली उपकेंद्र रामपुर कलां से गांव मानपुर, नवाजपुर, दिलीपपुर, ढाका, रसूलपुर, मल्लहपुर, कैमहारिया आदि को जाने वाली बिजली सप्लाई गुल हो गई है। दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed