{"_id":"69419acdc84007bb0f0d836b","slug":"overloaded-trucks-are-speeding-fearlessly-on-the-lipulekh-bhind-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160536-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक
विज्ञापन
निगोही में थाने के सामने से गुजरता ओवर हाइट वाहन। संवाद
निगोही। जनपद में क्षमता से अधिक और ज्यादा ऊंचाई तक सामान लेकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों का चालान किया जा रहा है, लेकिन हाईवे पर नगर की आबादी के बीच से निकलने वाले ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू होने के साथ गन्ने की ढुलाई करने वाले ओवरलोड वाहन भी बढ़ गए हैं। ऐसे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर सख्ती दिखा रहा है। मोरंग और बजरी से भरे हुए ट्रकों का आए दिन चालान करके हजारों रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में हाईवे से रोजाना गन्ना, भूसा, बैगास आदि से ज्यादा ऊंचाई तक भरे हुए ओवरलोड वाहन थाना गेट के सामने से धड़ल्ले से निकल रहे हैं।
ओवरलोड ट्रकों से हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग उदासीन है। मंगलवार को दिन में तमाम ओवरलोड ट्रक थाना गेट के सामने से निकले, लेकिन पुलिस ने कोई रोकटोक नहीं की। हालांकि, परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम का कहना है कि निगोही में जल्द ही हाईवे पर ऐसे वाहनों की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।