फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overall champion Akrra Rasoolpur

अकर्रा रसूलपुर ओवरऑल चैंपियन

Sun, 13 Dec 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Overall champion Akrra Rasoolpur
ददरौल ब्लॉक की स्काउट-गाइड रैली का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मीनारें, पुल, रथ आदि बनाकर साहसिक कार्य दिखाए और पुरस्कार झटके। विजेताओं को मुख्य अतिथि बीएसए राकेश कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रैली में स्काउट वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौर और गाइड वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्काउट में द्वितीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौजमपुर व तृतीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर रहा। गाइड में द्वितीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौर और तृतीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौजमपुर रहा। ओवरआल चैम्पियनशिप पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर के नाम रही। बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन, गांठ बंधन, मीनार प्रतियोगिता, साहसिक कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, तंबू एवं पुल निर्माण प्रतियोगिता, समूहगान एवं कैम्प फायर आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए। खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने आभार जताया।
विज्ञापन

आयोजन में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, रूफिया खान, अनंत वाजपेयी, प्रेमपाल गंगवार, रवींद्र प्रजापति, मुदित सेठ, राजेश सिंह, रोहित सक्सेना, सुरेश भारती, नीरज मिश्रा, उमा शंकर, राम कुमार, हरजीत रानी, अनीता वर्मा, प्रीति, सौम्या, भोपाल वर्मा, पंकज दीक्षित, मुजाहिद खान, दानिश आदि का योगदान रहा। निर्णायक मण्डल में अपर्णा सिंह, मधुरिमा तिवारी, शैफाली रॉय, राशिदा बानो, सीमा तिवारी, शाहनवाज व शाहिद आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed