फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in jalalabad shahjhanpur

कार की टक्कर से बालक की मौत

Sun, 07 Jul 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
others in jalalabad shahjhanpur
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर रोड पर शनिवार दोपहर गांव कलक्टरगंज के सामने सड़क क्रास कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए बालक को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर के गांव चिकटिया निवासी राजपाल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ करीब चार साल पहले गांव कलक्टरगंज आकर बस गए थे। राजपाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि उनकी पत्नी व बच्चे यहीं रह रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राजपाल का नौ वर्षीय बालक नन्हे गांव के सामने शाहजहांपुर रोड को पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नन्हे उछलकर दूर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मौका पाकर चालक कार लेकर बारहपत्थर की ओर भाग निकला। गांव वाले घायल बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक की मां सुनीता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed