{"_id":"5d65305b8ebc3e017f1e48cd","slug":"others-in-banda-shahjhanpur-shahjahanpur-news-bly373811550","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मानपुर पिपरिया के रामपाल ने बताया कि सोमवार को लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव कांप में उनके नाती की मौत हो गई थी। वह पूरे परिवार के साथ अपनी पुत्री के यहां गए थे। वह छोटे पुत्र 20 वर्षीय कीरतपाल को घर की देखरेख के लिए छोड़ गए थे। मंगलवार सुबह जब वह वापस लौटे तो उनके पुत्र का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा था। शव से कुछ दूर पर एक कुर्सी पड़ी थी और एक चादर कमरे के कुंडे से लटक रही थी। मृतक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था।
शव देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिवार के अलावा आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। रामपाल का आरोप है कि उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रवीण कुमार ने भी घटना के बारे में जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कीरतपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।