फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

कंबाइन पर काम करने गए खुटार के युवक की गोरखपुर में मौत

Mon, 18 Nov 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
other
खुटार। कंबाइन पर काम करने गए एक युवक की गोरखपुर जिले में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के घर के लोग गोरखपुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव हरीपुर महोलिया निवासी दिलबाग सिंह का 20 वर्षीय पुत्र श्रवण सिंह कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। पिता दिलबाग सिंह ने बताया कि पुत्र श्रवण सिंह कुछ माह पहले गोरखपुर में काम करने के लिए गया था। रविवार सुबह आठ बजे कंबाइन से धान काटे जाने के बाद श्रवण कंबाइन के ऊपर बैठकर सफाई कर रहा था। इस बीच खेत में निकली हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कंबाइन को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। गोरखपुर की पुलिस ने मृतक श्रवण सिंह के घर सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार के लोग गोरखपुर रवाना हो गए हैं। मृतक अपने पीछे मां जसवीर कौर, भाई चमकोर सिंह, सुखचैन सिंह को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed