फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

कचहरी परिसर में नहीं घुसने दिए वाहन, दिन भर मुसतैद रही पुलिस

Mon, 28 Oct 2019 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
other
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में जगह की कमी और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने वकीलों के बिस्तर हटवा दिए थे। शनिवार से कचहरी परिसर में वाहनों के खड़े होने पर पाबंदी लगा दी गई। वाहनों को रोकने के लिए शनिवार को कचहरी के सामने दिन भर पुलिस तैनात रही। कचहरी के सामने रोड पर खड़े वाहनों को टीचर्स कालोनी स्थित पार्किंग में भिजवाया गया। कई वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम व एसपी ने जिला जज के साथ कचहरी का निरीक्षण किया था। जहां रास्ते में बिस्तर डालकर बैठे वकीलों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कचहरी के गेट नंबर दो के सामने रास्ते पर बैठने वाले वकीलों का बिस्तर हटवा दिया गया, लेकिन उनका टीनशेड वैसे ही पड़ा रहा। जिसको अगले दिन तक न हटाने पर नगर निगम की टीम ने कचहरी पहुंचकर रास्ते में लगे टीनशेड पर जेसीबी चलवा दी। जिससे रास्ता साफ हो गया। शनिवार को उन वाहनों को कचहरी में नहीं जाने दिया गया, जो पहले और तीसरे गेट से कोर्ट परिसर के बाहर ही खड़े होते थे। जिससे कचहरी के अंदर जाने का रास्ता भी बंद हो जाता था। जिसको ध्यान में रखकर कचहरी गेट पर ही पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया और आने वाले वाहनों को अंदर जाने पर रोक लाग दी गई। कुछ वकीलों ने वाहनों को रोके जाने पर विरोध भी जताया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को कचहरी में खड़ा करने से साफ इंकार कर दिया गया। खिरनीबाग चौराहे के पास टीचर्स कालोनी में बनाई गई पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed