फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

उल्लू की तस्करी रोकने को वन विभाग विभाग चलाएगा सर्च अभियान

Sat, 19 Oct 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
other
शाहजहांपुर। दिवाली पर उल्लू की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें रोडवेज और रेलवे स्टेशन सहित संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाएंगी। इसको लेकर शुक्रवार को वन अफसरों की बैठक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन विभाग के सभागार में हुई बैठक में डीएफओ आदर्श कुमार ने कहा कि दीपावली पर उल्लू की तस्करी करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। इन पर लगाम कसने की आवश्यकता है। उन्होंने टीम को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में उल्लू की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक रेंज में गठित टीमें दीपावली पर लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की जाए। जो व्यक्ति इस तस्करी में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ वन अधिनियम की संगीन धाराओं में कार्रवाई की जाए। बैठक में पौधरोपण की स्थिति एवं अगले वित्तीय वर्ष की पौध तैयार करने के लिए भी डीएफओ ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव-गांव सर्वे करेंगे वन कर्मी, दी जाएगी मन की पौध
शाहजहांपुर। अगले वित्तीय वर्ष में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। वन कर्मी अभी से प्रत्येक गांव में जाकर सर्वे करेंगे। यहां यह देखा जाएगा कि गांव में कौन-कौन से पेड़ लगे हैं और किस प्रकार के पेड़ों की आवश्यकता है। उसी के हिसाब से पौध उपलब्ध करवाई जाएगी। गांव में बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिस प्रकार के पौधे गांववाले मांगेंगे, उन्हें वैसे ही पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। डीएफओ ने समस्त वन क्षेत्र अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट के नियमों में भी बदलाव
शाहजहांपुर। वन विभाग ने इस बार पेड़ कटान को लिए जाने वाले परमिट के नियमों में भी बदलाव किया है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि परमिट दिए जाने पर निर्धारित शुल्क जमा कराया जाता है और उसके बदले में पेड़ लगाने के लिए भी संबंधित व्यक्ति से कहा जाता है। इसमें अब तब्दीली की गई है। परमिट लेने वाले व्यक्ति से शपथ पत्र लिया जाएगा। उसमें इस बात का भी उल्लेख करना आवश्यक होगा कि पौधे कब और कहां लगाए जाएंगे। यदि संबंधित व्यक्ति पौधे नहीं लगवाता है तो परमिट के लिए जमा निर्धारित शुल्क की एनएससी जप्त कर ली जाएगी और पौधे वन विभाग लगवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed