{"_id":"5da07c348ebc3e93d47d7825","slug":"other-shahjahanpur-news-bly3796872147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा प्लांट से जगमग होगा स्टेशन, लगाए रहे मीटरिंग पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा प्लांट से जगमग होगा स्टेशन, लगाए रहे मीटरिंग पैनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सौर ऊर्जा से बिजली देने की तैयारी है, जिसके लिए सोलर पैनल लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। अब सोलर पैनल से उत्पादित होने वाली बिजली को मापने के लिए मीटरिंग पैनल लगाए जा रहे है। जिससे निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई स्टेशन पर की जा सके।
बिजली की खपत को कम करने के लिए रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का काम चल रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म और कार्यालय जगमग होंगे, साथ ही पंखे भी चल सकेंगे। इसके लिए 60 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगवाया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्मों को रोशन किया जा सके। इस समय रेलवे स्टेशन पर केबल डालने और मीटरिंग पैनल लगवाने का काम हो रहा है। मीटरिंग पैनल का काम सोलर पैनल से उत्पादित बिजली को मापने के साथ ही सोलर प्लेट के खराब और एफीशिएंसी कम होने की जानकारी भी हो सकेगी। अगर कहीं पर बिजली काटनी है तो इस पैनल से ही कट हो जाएगी। मीटरिंग पैनल के अंदर एनसीबी और इंवर्टर रहता है।
कार्यालयों में सप्लाई देने की तैयारी
- सौर ऊर्जा से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को जगमग करने के साथ ही कार्यालयों में भी सोलर से लाइट देने के लिए भी तैयारी की जा रही है, जिसका प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसकी स्वीकृति के बाद काम शुरू होगा। अगर रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में भी सोलर पैनल लगवाकर लाइट देने की व्यवस्था हो जाती है, बिजली की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा प्लांट को एजुरे पॉवर लिमिटेड के माध्यम से लगवाया जा रहा है। 60 किलोवाट के इस सौर ऊर्जा प्लांट से रेलवे स्टेशन को बिजली दी जाएगी। - कृष्ण कुमार चौरसिया, एसएसई इलेक्ट्रिक