फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Organizing a feast on Ganga Dussehra... served sharbat in the heat

Shahjahanpur News: गंगा दशहरा पर भंडारे का आयोजन...गर्मी में पिलाया शरबत

Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Organizing a feast on Ganga Dussehra... served sharbat in the heat
गौहरपुरा ​स्थित गायत्री श​क्तिपीठ पर यज्ञ में आहुति डालते साधक। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। गंगा दशहरा पर शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने ठंडा शर्बत वितरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर पास, सदर बाजार, बहादुरगंज बाजार, जेल रोड, अंटा चौराहा, चौक मंडी, केरूगंज, हनुमत धाम के पास, पंचमुखी बालाजी मंदिर, रोडवेज व रेलवे स्टेशन रोड, जलालनगर बजरिया, संकट मोचन मंदिर, घंटाघर रोड आदि स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
सुबह हवन के साथ प्रारंभ हुए भंडारे में लोगों ने आने-जाने वाले लोगों को प्रसाद बांटा। मोहल्ला लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर, रेलवे माल गोदाम रोड पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस दौरान सुरेश चंद्र मिश्रा, संजय पाठक, नवीन सक्सेना, अजय कपूर, संतोष यादव, चित्रांश मिश्रा, रूबी, साक्षी, गोलू, प्रमिला अग्रवाल, प्रेमवती, कांति पांडेय, गुड़िया निशा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-------
गंगा दशहरा पर ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारों की रही धूम

शाहजहांपुर। मदनापुर में मुण्य चौराहे के पास ब्लाॅक प्रमुख महेश पाल सिंह ने भंडारा आयोजित किया। इस मौके पर विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कई राहगीराें को पूरी-सब्जी का प्रसाद परोसा। व्यवस्था में सत्येंद्र सिंह, सरोज शुक्ला रंजीत सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद में गंगा दशहरा पर बरेली हाईवे, खंडहर रोड, बारह पत्थर, सरायसाधौ, मोहल्ला नवीननगर आदि स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। नौगवां में भोलेनाथ मंदिर पर श्रीराम कथा के विश्राम पर भंडारा हुआ, जिसमें दूरदराज के गांवों से तमाम श्रद्धालु पहुंचे। ग्राम प्रधान विमलेश द्विवेदी, विवेक, सोनू भारद्वाज आदि व्यवस्था में लगे रहे।
कुर्रियाकलां में बड़ी पुलिया पर बूंदी का प्रसाद बांटा गया। इसके लिए बागेश्वर धाम सुंदर कांड परिवार के सदस्यों ने स्टॉल लगाया। व्यवस्था में सरोज पांडेय, पंकज मिश्रा, सौरभ पांडेय, दुर्गेश मिश्र, राघवेन्द्र उर्फ सचिन आदि का सहयोग रहा। इस बीच, शिवम मिश्रा ने राहगीरों को शरबत का वितरण किया।

मीरानपुर कटरा में मुख्य बाजार मार्ग पर व्यापारियों ने मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा आयोजित किया। कई स्थानों पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। भंडारे की व्यवस्था में नगर पंचायत के सदस्य आशांक गुप्ता, रचित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकुर जायसवाल, चमन गुप्ता आदि का सहयोग रहा है।
बंडा में पुवायां मार्ग पर एक बाजार के पास राहगीरों को शरबत पिलाया गया। खुटार मार्ग पर व्यापारियों के सहयोग से शरबत वितरण हुआ। बिलसंडा मार्ग पर भी शरबत का स्टाल लगाया गया। व्यवस्था में अमरजीत सिंह संधु, डॉ. इकदार सिंह, गुरमेल सिंह, आत्माराम, अंश कुमार आदि का सहयोग रहा।

--
गायत्री महायज्ञ का किया आयोजन

शाहजहांपुर। गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। ट्रस्टी जयसिंह यादव ने सपत्नीक पर्व एवं तुलसी पूजन किया। तत्पश्चात पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आरंभ हुआ। इस अवसर पर शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजाराम मौर्य ने सभी से गुरुदेव के विचार क्रांति से जुड़ने का आह्वान किया। जिला समन्वयक सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

गौहरपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ में आहुति डालते साधक। स्रोत: आयोजक

गौहरपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ में आहुति डालते साधक। स्रोत: आयोजक

गौहरपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ में आहुति डालते साधक। स्रोत: आयोजक

गौहरपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ में आहुति डालते साधक। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed