फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   orchestra artist body hang on tree

पेड़ से लटका मिला बरेली के आर्केस्ट्रा कलाकार का शव, हत्या का आरोप

Mon, 24 Jan 2022 08:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
orchestra artist body hang on tree
कुमार गंगवार का फाइल फोटो । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली के पवन विहार कॉलोनी के पीछे रहने वाले अनिल कुमार गंगवार का शव थाना मीरानपुर कटरा के कमलापुर गांव में पेड़ से लटका मिला। अनिल को रविवार शाम मीरानपुर कटरा निवासी दोस्त घर से बुलाकर लाया था। अनिल के भाई ने दोस्त पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूलत: तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरि निवासी सुरेश चंद्र का बेटा अनिल गंगवार अपने भाइयों के साथ बरेली में रहता था। अनिल आर्केस्ट्रा में गाना गाने के अलावा गाड़ी की धुलाई का काम भी करता था। उसकी मीरानपुर कटरा के गांव कमलापुर निवासी युवक से दोस्ती थी। रविवार शाम चार बजे अनिल को उसका दोस्त बरेली स्थित घर से बुलाकर लाया था। देर रात होने पर परिजन ने अनिल को फोन लगाया, पर फोन बंद बता रहा था। सोमवार सुबह अनिल का शव कमलापुर गांव में नहर के पास पेड़ की डाल से मफलर से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई मुकेश गंगवार ने आरोप लगाया कि अनिल की उसके दोस्त ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। अनिल शादीशुदा था। उसकी पत्नी का नाम रोली गंगवार है। उसका एक साल का बेटा स्पर्श है।
विज्ञापन

-----------
तीन दिन पहले अनिल ने कहा था कि वह मार देगा
-सुरेश चंद्र के चार बेटे थे। सबसे बड़े मुकेश चंद्र गंगवार हैं। वह बरेली में आटो चलाते हैं। विनय और सुनील भी प्राइवेट काम करते हैं। अनिल आर्केस्ट्रा में काम करता था। मुकेश की मानें तो कमलापुर निवासी दोस्त से अनिल को जान का खतरा था। तीन दिन पहले ही अनिल ने कहा था कि वह उसे मार देगा। लेकिन, उसने पूरी बात नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सुबह दोस्त ने अनिल के भाई को फोन कर बुलाया था
-सोमवार सुबह आठ बजे दोस्त ने अनिल के भाई विनय को फोन कर बुलाया था। उसने कहा था कि तुरंत कमलापुर आ जाओ। उसने वजह नहीं बताई थी। परिजन गांव पहुंचे तो शव लटका मिला। उसके बाद मुकेश ने कई बार दोस्त को फोन लगाया, पर उसने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed