फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Or Hussain...'s Tajiyas taken out between the centuries

Shahjahanpur News: या हुसैन...की सदाओं के बीच निकाले गए ताजिये

Mon, 07 Jul 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Or Hussain...'s Tajiyas taken out between the centuries
मोहल्ला चमकनी करबला ​स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की शहादत को याद करते हुए रविवार को ताजियों का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। छोटे ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से उठा ताजिया देर रात दफन होगा। इस बीच या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

दस मुहर्रम की सुबह गमगीन माहौल में मर्सियाख्वानी के साथ लोगों ने छोटे ताजियों को लेकर कर्बला की ओर कूच किया। गदियाना, चमकनी करबला से लोग कतारबद्ध होकर ताजिये लेकर पहुंचे और दफन किया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से ताजियों के जुलूस का आगाज हुआ। इस बीच पैगी (हरी शर्ट, सफेद पायजामा और कमर में घुंघरू बांधे) बने युवाओं ने मातम किया। जुलूस दिलाजाक, हरदोई बस अड्डा होते हुए अशफाक नगर चौकी होते हुए करबला की ओर कूच किया। ताजियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताजियों के समक्ष लोगों ने फातेहाख्वानी भी कराई और लंगर भी बांटा। सुरक्षा के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मर्सियाख्वानी के साथ मोहल्लों से उठाए गए ताजिये
दस मुहर्रम के मौके पर शहर के एमनजई जलालनगर, तराई समेत कई इलाकों से ताजिये मर्सियाख्वानी के बीच उठाए गए। ताजिये विभिन्न मार्गों से होते हुए दिलाजाक स्थित इमामबाड़े वाले ताजिये के साथ ही देर रात में दफन होंगे।
--
युवाओं ने किया मातम
दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में शनिवार की रात नौ मुहर्रम पर लोगों ने ताजियों का दीदार किया। रात करीब दस बजे उलमा ने तकरीर कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इसके बाद ताजियों को इमामबाड़े से निकाला गया। पैगी बने युवाओं ने मातम किया।
--
ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम पर हुआ लंगर
निगोही के गांव जिंदपुरा, धुलिया, तालगांव, लोहरगवां, उदयपुर कटैया, घुसगवां, कपेड कटका में मुहर्रम पर फातेहाख्वानी की गई। ग्राम जिंदपुरा के प्रधान छोटे बख्श ने बताया कि ताजिये गांव में तय मार्ग से निकालते हुए नदी किनारे शाम पांच बजे कर्बला में दफन किए गए।
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कुतुआपुर बंजारनपुरवा में ताजियों का जुलूस निकाला गया। गांव भरगवा, पसगवां, जुम्मनपुरवा, सेहरामऊ दक्षिणी, लक्ष्मनपुर आदि गांवों में मुहर्रम पर लंगर हुआ।

तिलहर के मोहल्ला जेरबरगद से ताजियाें का जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों पर ताजियों का दीदार करने के लिए लोग उमड़ पड़े। कई जगह पर शबरत की सबील लगाई गई। लोगों को लंगर भी बांटा गया। ताजियों के दौरान युवाओं ने करतब भी दिखाए।

--
हुसैनी लंगर में की गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ
कांट। मोहल्ला शेखान में रविवार को दस मुहर्रम पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अनवर शादाब की ओर से उनके आवास पर हुसैनी लंगर हुआ। अस्र की नमाज के बाद फातेहाख्वानी की गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान खान ने फातेहा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। लोगों को लंगर बांटा गया। इस मौके पर शकील अहमद, इशराक सिद्दीकी, अकील खान, मुहिउद्दीन सिद्दीकी, बिलाल अनवर, हाफिज उवैस आदि मौजूद रहे। संवाद
--
खुटार और पुवायां में भी निकाला गया ताजियों का जुलूस



खुटार। हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम पर खुटार में ताजियों का जुलूस निकाला गया। रविवार सुबह मातम के बीच ताजियों को उठाया गया। खुटार के मोहल्ल्ला देवस्थान, नरायनपुर और गांव सौंफरी से तीन बड़े ताजिये जुलूस के साथ ईदगाह लाए गए। देर रात कर्बला में ताजियों को दफन किया जाएगा। इस बीच ईदगाह में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। आसपास के गांवों से भी कई ताजिये खुटार की ईदगाह लाए गए।




पुवायां। गांव जेबा, बढ़ौरा, करनापुर, पकड़िया हकीम, सकरापुर, नरायनपुर बैजू, हरना नगला, घनश्यामपुर खुर्द, अनावा, खिरिया पाठक और पसियाखेड़ा में हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम पर खुटार में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कर्बला में ताजिया दफन करते  ताजियेदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed