फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Muslim men set up prasad shops outside the hanuman temple in shahjahanpur

UP News: मंदिर के बाहर मुस्लिम लोगों ने लगाईं प्रसाद की दुकानें, करणी सेना के विरोध पर पुलिस ने हटवाया

Wed, 07 Jun 2023 02:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर मंगलवार को मेला लगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानें लगाईं। इस पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Muslim men set up prasad shops outside the hanuman temple in shahjahanpur
पुलिस ने हटवाईं दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रसाद की दुकानें लगाईं, जिस लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इसकी जानकारी होने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध शुरू कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को हटवाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर है। हाईवे के चौड़ीचरण के चलते इस मंदिर को जैक के माध्यम से मुख्य मार्ग से करीब 75 मीटर पीछे बाबू अली के खेत में शिफ्ट किया गया है। मंदिर के लिए किसान बाबू अली ने अपना एक बीघा खेत दान में दिया है। मंगलवार को हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

करणी सेना ने किया विरोध 

इस मंगलवार को भी हनुमान मंदिर पर मेला लगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानें लगाईं। इसकी जानकारी होने पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने उक्त लोगों द्वारा प्रसाद की दुकानें लगाने का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लोगों की प्रसाद की दुकानों को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। करणी सेना के पदाधिकारी ने एसडीएम दीपशिखा सिंह से फोन पर दुकानें हटवाने का अनुरोध किया। ओमवीर सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन अपने स्तर से दुकान नहीं हटवाता है तो वे कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे। 

पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाईं दुकानें 

एसडीएम के निर्देश पर कार्यवाहक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे और दूसरे समुदाय द्वारा लगवाईं प्रसाद की दुकानों को समझा-बुझाकर हटवा दिया। उन लोगों से कहा गया कि वे वहां पर प्रसाद के अलावा अन्य दुकान लगा सकते हैं। इसका विरोध नहीं किया जाएगा। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed