{"_id":"61db30141a013060453ad044","slug":"only-two-vehicles-will-go-for-enrollment-three-people-are-allowed-in-the-room-shahjahanpur-news-bly472045741","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में जाएंगी सिर्फ दो गाड़ी, कक्ष में तीन लोगों की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में जाएंगी सिर्फ दो गाड़ी, कक्ष में तीन लोगों की अनुमति
विज्ञापन
आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी नोडल अधिकारियों
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी आरओ के लिए नामांकन कक्ष आवंटित किए, जिनमें प्रत्याशी नामांकन पेश करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, मेटल डिटेक्टर की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नामांकन में तीन गाड़ी के स्थान पर दो गाड़ी तथा नामांकन कक्ष में चार की जगह तीन लोग ही अनुमन्य हैं।
नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग, कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर सीसीटीवी की व्यवस्था, रूट चार्ट के अनुसार सभी सड़क मार्ग की मरम्मत के दिशा-निर्देश देकर तीन दिनों में तैयारी के लिए कहा है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी व रिसीविंग की व्यवस्था तथा उनके आने-जाने के लिए बस, मिनी बस की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को आदेश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान में लगे प्रत्येक कार्मिक को प्रीक्योशन डोज लगाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेशित कर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बूस्टर डोज द्वितीय डोज के नौ माह बाद या 39 सप्ताह के बाद लगाया जाना है। इसको दस जनवरी से शुरू किया जाएगा। कोई भी मतदानकर्मी इस डोज से न छूटे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कोविड के प्रसार के दृष्टिगत मतदान कर्मियों को अलग से कोविड किट की व्यवस्था करने व आकस्मिक परिस्थितिक से निपटने के लिए रिर्जव पोलिंग पर्टियों से अलग 1564 अतिरिक्त निर्वाचन कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। माइक्रो ऑवजर्वर, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित करने तथा सभी चुनाव व्यवस्था में लगे कार्मिकों की सूची एनआईसी में उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
सभी अधिकारियों को जनवरी तक प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। मतदानस्थलों पर विद्युत, शौचालय, जल एवं दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित कर कार्यपूर्ण का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी पीठासीन व पीओ-01 का प्रशिक्षण जनवरी के दूसरे सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम एफआर गिरिजेश चौधरी, सभी एसडीएम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी गौतम आदि मौजूद रहे।