फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One smart road could not be built in four years, preparation for another

Shahjahanpur News: चार साल में एक स्मार्ट रोड बन नहीं पाई, दूसरे की तैयारी

Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
One smart road could not be built in four years, preparation for another
सुभाषनगर में बनी स्मार्ट रोड पर डिवाइडर में नहीं हुआ पौधरोपण। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। सुभाषनगर में बन रही महानगर की पहली स्मार्ट रोड चार साल बीतने के बाद भी अधूरी है। इससे पहले केरूगंज से मघईटोला होते हुए दूसरी स्मार्ट रोड बनवाने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। नया मार्ग नेशनल हाईवे से शहर को जोड़ेगा। इसमें 25 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन

13.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण सुभाषनगर में शुरू कराया गया था। इस रोड के दोनों ओर बिजली के केबल, पाइप आदि डालने के लिए डक्ट, फुटपाथ और डिवाइडर को बनाया गया है। स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। बताया जा रहा है कि बिजली निगम से अभी कनेक्शन नहीं मिल पाया है। वहीं, पौधरोपण का कार्य भी बाकी है। कई स्थानों पर अब भी फुटपाथ बन रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को मार्च, 2023 तक सड़क का निर्माण पूरा करना था। इसके बाद यह स्मार्ट रोड नगर निगम को सौंपी जानी थी। पहले रेलवे के अंडरपास की वजह से काम अटक गया था। इसलिए दिसंबर 2023 तक काम पूरा करने का समय बढ़ा दिया गया था। यहां पर सड़क का निर्माण हो गया है, लेकिन अब भी काम काफी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के बाद भी स्मार्ट रोड के मानक को यह सड़क पूरा नहीं कर पा रही है। बीते अक्तूबर में नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि डेढ़ माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अब चार माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है।
--------
नए मार्ग पर शहरवासियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
केरूगंज से मघईटोला होते हुए लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम की ओर से केरूगंज से मघईटोला होते हुए नेशनल हाईवे तक 25 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 2.2 किमी होगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पीडब्ल्यूडी तैयार कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मार्ट रोड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। लाइट की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी। इसके साथ ही हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मघईटोला मोहल्ला में बस्ती वाले क्षेत्रों में चौड़ाई कम होगी। मघईटोला मोड़ से नेशनल हाईवे तक सड़क के 30 मीटर चौड़ी रहने की संभावना है। यहां पर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। डिवाइडर में पौधरोपण किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, पूरी डीपीआर तैयार होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
----------
वर्तमान में सड़क के हालात काफी खराब
केरूगंज से मघईटोला होते हुए नेशनल हाईवे जाने वाली सड़क के हालात काफी खराब हैं। सड़क काफी ऊबड़-खाबड़ है। यहां से वाहन निकालना काफी मुश्किल होता है। मघईटोला मोड़ से नेशनल हाईवे तक सड़क कच्ची होने से काफी धूल उड़ती रहती है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

----
केरूगंज से मघईटोला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सीतापुर से जोड़ने के लिए 25 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। पीडब्ल्यूडी इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। सुभाषनगर स्मार्ट रोड पर थोड़ा काम बचा है, जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त

सुभाषनगर में बनी स्मार्ट रोड पर डिवाइडर में नहीं हुआ पौधरोपण। संवाद

सुभाषनगर में बनी स्मार्ट रोड पर डिवाइडर में नहीं हुआ पौधरोपण। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed