फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one man arrest in fake currency

चार दिन की मशक्कत, नकली नोट मामले में एक को भेजा जेल

Thu, 20 Feb 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
one man arrest in fake currency
मीरानपुर कटरा। नकली नोट मामले में चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे सिर्फ एक सौदागर ही लग पाया। हिरासत में लिए गए दूसरे व्यक्ति को पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके पास से पुलिस ने पांच-पांच सौ के 43 नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नकली नोट मामले में क्षेत्र के गांव मिल्कीपुर खैरपुर निवासी महबूब हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गांव के ही सलमान के हाथों 98 हजार रुपये में सरसों बेची थी, जिसमें उसे सलमान ने सौ-सौ के नोटों की चार गड्डी और अन्य सभी नोट पांच-पांच सौ के थे, जिसमें उन्हें 43 नोट नकली दे दिए। 18 फरवरी को जब वह रुपये जमा करने बैंक गया तो वहां मैनेजर ने बताया कि नोट नकली हैं। तब उसे जानकारी हुई। थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बता दें कि क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने 15 फरवरी को खैरपुर गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया था। इन लोगों के पास नकली नोट बरामद किए गए थे। चर्चा है कि स्वॉट टीम मामले को मैनेज करने में जुटी हुई थी, तभी मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इसके बाद भी नकली नोट के मामले में पुलिस को कार्रवाई करने में चार दिन लग गए। हिरासत में लिए गए दूसरे व्यक्ति को छोड़े जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed