फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One Kanwariya died and 12 injured in two separate accidents in Shahjahanpur

दर्दनाक: शाहजहांपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िये की मौत, 12 घायल, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 01 Aug 2022 04:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Aug 2022 04:49 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा से लौट रहे बरेली जिले के थाना फतेहगंज के गांव महरुपुर सैजू निवासी प्रदीप कुमार की बाइक में डीसीएम से टक्कर लगने से मौत हो गई। वहीं इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर के कपसेड़ा गांव के पास खल्लपुर गांव के कांवड़ियों की डीसीएम लकड़ी से भरे ट्रक से टक्करा गई। हादसे में करीब 12 कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
One Kanwariya died and 12 injured in two separate accidents in Shahjahanpur
हादसे के बाद कांवड़ियों का होता उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि करीब 12 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं तिलहर के पास हाईवे पर हुए हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। 

विज्ञापन


बरेली जिले के थाना फतेहगंज के गांव महरुपुर सैजू निवासी प्रदीप कुमार की बाइक में डीसीएम से टक्कर लगने से मौत हो गई। वह कांवड़ यात्रा लेकर गए थे और जल अर्पित कर बाइक से लौट रहे थे। हादसे में उसके दोस्त अनमोल भी घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर के कपसेड़ा गांव के पास खल्लपुर गांव के कांवड़ियों की डीसीएम लकड़ी से भरे ट्रक से टक्करा गई। टक्कर लगने के बाद छोटू, पप्पू, राम कश्यप, संजीव, पूसे, देशराज, अजीत, रामू , जिय समेत दर्जन भर कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कांवड़ियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाकर यातायात शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed