फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the complaint of bad rasgulla, the shopkeeper was beaten up and then beaten up in the police station.

खराब रसगुल्ले की शिकायत पर पहले दुकानदार ने पीटा फिर थाने में भी पिटाई

Sun, 11 Sep 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of bad rasgulla, the shopkeeper was beaten up and then beaten up in the police station.
खुटार। नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी रामनरेश को रसगुल्ले में बदबू आने की शिकायत करने पर पहले दुकानदार ने पीटा और फिर थाने में पुलिस ने भी पीट दिया। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामनरेश ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि वह शुक्रवार रात कस्बे के एक मिठाई विक्रेता के यहां से रसगुल्ले ले गए थे। रसगुल्लों से बदबू आ रही थी। वह रसगुल्ले वापस करने गए तो दुकानदार ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान स्वामी और उसके परिवारवालों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया और बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद खुद ही पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया। आरोप है कि थाने में एक मुंशी ने उनके पेट में लात मार दी और गालीगलौज करते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्हें बमुश्किल छोड़ा गया। रामनरेश ने मुंशी और मिठाई विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि विवाद में दो लोग थाने आए थे। पिटाई की बात गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed