{"_id":"17308a6617b56592685e660e48d49503","slug":"on-the-banks-of-the-strings-approach-parliament-adopted-a-tough-stance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हीलाहवाली पर सांसद ने अपनाए तीखे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हीलाहवाली पर सांसद ने अपनाए तीखे तेवर
शाहजहांपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनी गारंटी पर ऋण देने वाली शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के आवेदक को ठुकराए जाने पर सांसद कृष्णा राज ने शनिवार को तीखे तेवर अपनाए। मुद्रा योजना सहित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में बैंकों द्वारा हीलाहवाली की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कहा है जिन बैंकों की शिकायतें हुई हैं, उनसे संबंधित पत्रावलियों की जांच कराई जाएगी। उधर, अग्रणी बैंक प्रबंधक वीएम गुप्ता सोमवार को रूकनपुर जाकर आवेदक को ऋण देने से मना किए जाने की जांच करेंगे।
बता दें कि कलान के रहने वाले शिवम् गुप्ता ने बीते दिन एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पिता दिनेश चंद्र गुप्ता पंजीकृत व्यापारी हैं और उसे व्यवसाय कराने के लिए मुद्रा योजना के तहत लोन लेने बॉब की रूकनपुर शाखा गए, लेकिन वहां के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से कोई दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण ऋण देने से मना कर दिया। इसी मामले का सांसद ने गंभीरता से संज्ञान लिया।
उन्होंने कहा कि आए दिन बैंकों की शिकायतें मिल रही हैं जिनमें बताया जा रहा है कि बैंकें उन्हीं लोगों के लोन मंजूर कर रही हैं, जो कि वहां लगे एजेंटों के माध्यम से जाते हैं। जो व्यक्ति सीधे बैंक प्रबंधक से बात करता है, उसे पात्रता रखने पर भी बाहर कर दिया जाता है। सांसद ने कहा कि ऐसे मामलों में जितनी शिकायतें मिली हैं, उन सभी लोगों की फाइलों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बैंक अधिकारियों को प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खास यह है कि लीड बैंक प्रबंधक वीएम गुप्ता मामले का पहले ही संज्ञान लेकर मुद्रा योजना के प्रावधान स्पष्ट कर चुके हैं। शनिवार को आवेदक शिवम ने उनसे भेंट करके रूकनपुर शाखा से लोन के लिए लौटाए जाने से लिखित रूप से अवगत कराया। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि दिन भर एक महत्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त रहने के कारण सोमवार को रुकनपुर की बॉब शाखा जाकर शिवम के मामले में वहां के बैंक स्टाफ से जरूरी तथ्य जुटाएंगे।