{"_id":"61e5c75270990347be057b1b","slug":"on-the-assurance-of-the-sdm-the-farmers-ended-the-strike-shahjahanpur-news-bly4728421131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया धरना
विज्ञापन
तिलहर मंडी परिसर में एसडीम को ज्ञापन देते किसान यूनियन के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी परिसर में खेतिहर किसान मजदूर संगठन (अराजनैतिक) का एक महीने से धरना चल रहा था। सोमवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय के मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
आंदोलित किसानों ने कुछ दिन पहले हाईवे पर जाम लगाया था। एडीएम प्रशासन ने आकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था, लेकिन संगठन नेताओं ने आंदोलन नहीं समाप्त किया। कड़ाके की ठंड में किसान धरने पर बैठे रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन को दिए गए 15 सूत्रीय ज्ञापन में किसान आयोग का गठन करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी योजना बनाए जाने, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने, कसरक से हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का नवीनीकरण कराए जाने, छुट्टा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने, चीनी मिल में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए जाने एवं धान खरीद की जांच कराया जाना आदि मांगें शामिल रहीं।
सोमवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय मंडी में धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर किसान नेता सुधीर सिंह चौहान ने आंदोलन समाप्त करने घोषणा की। इस दौरान मंडी मंडी सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा सहित किसान नेता उपस्थित रहे।