फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On one side campaign, on the other side filaria medicine given for expressing displeasure

Shahjahanpur News: एक तरफ अभियान, दूसरी ओर नाराजगी जताने पर दी फाइलेरिया की दवा

Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
On one side campaign, on the other side filaria medicine given for expressing displeasure
फाइलेरिया की दवा न देने पर पुवायां सीएचसी पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। सरकार फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का अभियान चला रही है। डीएम लोगों से दवा खाने की अपील कर रहे हैं और एसपी खुद दवा खाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन सीएचसी पर फाइलेरिया रोगी को दवा देने से ही मना कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी सुखदेव भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता हैं। सीएचसी में चार माह से उनका फाइलेरिया का इलाज चल रहा है। शनिवार को वह दवा लेने पहुंचे तो कर्मचारी ने दवा नहीं होने की बात कहते हुए उनको लौटा दिया। सुखदेव ने जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव को जानकारी दी तो वह कई कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पहुंचे और नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और प्रशासन अभियान चला रहा है, दूसरी ओर सीएचसी से दवा को मना किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं के एकत्र होने पर स्वास्थ्यकर्मी ने सुखदेव को दवा मुहैया कराई। अनिल सिंह यादव ने कहा कि वह मामले से डीएम और सीएमओ को अवगत कराते हुए संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग करेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि फाइलेरिया की दवा उपलब्ध है। दवा अंदर रखी थी। दवा निकलवाने में समय लगा था। दवा नहीं देने का आरोप गलत है। फाइलेरिया से बचाव की दवा लोगों को खिलाई भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed