फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Omicron alert, stateArrangements made in medical college

ओमिक्रॉन का अलर्ट, राजकीय मेडिकल कॉलेज में किए इंतजाम

Thu, 23 Dec 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Omicron alert, stateArrangements made in medical college
शाहजहांपुर का राजकीय मेडिकल कॉलेज का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां पर कोविड आईसीयू को ओमिक्रान संक्रमित मरीजों के लिए सुरक्षित किया है। ओमिक्रान संक्रमित मरीज मिलने पर उसको कोविड आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। मरीज का इलाज करने के लिए कोविड आईसीयू में एक सीनियर और उनके साथ चार जूनियर डॉक्टरों समेत स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय की ड्यूटी का चार्ट भी बना लिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड आईसीयू में मरीजों के लिए 20 बेड की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि अभी तक जिले में ओमिक्रान संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। जबकि अन्य देश व प्रदेश से सौ से ज्यादा लोग सफर करके अपने घर आए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी बाहर से सफर करके आए सभी लोगों से संपर्क तक नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले जिला कोरोना मुक्त हो चुका था। तीन दिन पहले सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरटीपीसीआर कराई थी। इसमें उसको कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले थे। उसको जरूरी दवाएं देने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि व्यक्ति टीकाकरण की दोनों डोज भी लगवा चुका है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमित सिर्फ एक मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक प्रथम और द्वितीय डोज मिलकर 3547289 डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रथम डोज का कार्य अब तक 102.55 प्रतिशत और द्वितीय डोज का कार्य 60 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है।
टीकाकरण की प्रथम डोज - 2228194
टीकाकरण की द्वितीय डोज- 1319095
ओमिक्रॉन को लेकर तैयारी कर ली गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज की पूरी व्यवस्था है। अभी तक कोई मरीज जिले में नहीं मिला है।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed