फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oilseeds stunned by emergency power cut

बिजली संकट से परेशान तिलहर के लोग

Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Oilseeds stunned by emergency power cut
तिलहर। बिजली की लगातार हो रही भारी कटौती से लोग परेशान हैं। किसी न किसी क्षेत्र में बिजली का तार टूटना और ट्रांसफार्मर का फुंकना आम बात हो गई है। इस कारण से भी विद्युत आपूर्ति कई-कई घंटे प्रभावित रहती है। 24 घंटे में बमुश्किल 16 घंटे बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम से देर रात तक बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया। नगर के पांच फीडरों में सबसे लंबा फीडर डिग्री कॉलेज का है। यह सबसे अधिक प्रभावित रहता है। इस फीडर को दो भागों में करने की कवायद लंबे अरसे से चल रही है लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाती है। रविवार शाम इस फीडर पर आरबीएस इंटर कॉलेज के पास रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसकी वजह से साईं मंदिर एरिया की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कई घंटे तक कर्मचारी जूझते रहे। देर रात आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन

इसी तरह मौजमपुर स्थित पुराने रोडवेज के पास बंच केबल में रात को आग लग गई। इसके कारण मौजमपुर क्षेत्र कई घंटे प्रभावित रहा। उधर मोहल्ला दातागंज और पक्का कटरा क्षेत्र में लाइन के फेज उड़ गए जिसके कारण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे। सोमवार को दिन के समय भी कई स्थानों पर बिजली लाइनों में गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की वजह से लाइनों पर लोड अधिक हो गया है। इसकी वजह से अवरोध पैदा होता है। लाइनों को दुरुस्त कराया जा रहा है। डिग्री कॉलेज फीडर से लोड को कम किया जा रहा है। - सौरभ शाक्य, विद्युत उपखंड अधिकारी तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed