फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials inspected sugarcane nurseries and fields

गन्ना पौधशालाओं और प्रक्षेत्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected sugarcane nurseries and fields
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में सोमवार को खेतों पर गन्ना के साथ सहफसली खेती का निरीक्षण करते गन? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने विभागीय अधिकारियों के साथ सोमवार को निगोही गन्ना विकास परिषद से संबद्ध सिमरिया, रामपुर नयागांव, सतवां, रामपुर बसंत आदि गांवों में गन्ना विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना के तहत स्थापित आधार पौधशालाओं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत स्थापित गन्ना प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना के साथ अन्य फसलों की सहफसली खेती कर कृषि से अतिरिक्त आय अर्जित करने का प्रयास करने वाले किसानों की सराहना की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने नया गांव के किसान सुखविंदर सिंह के खेत पर जाकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गन्ना के साथ बोई गई मसूर की फसल देखी। किसान सुखविंदर ने बताया कि गन्ना बोने में जो लागत आई है, वह मसूर की पैदावार से निकल आएगी। खेत में गन्ने की नव विकसित किस्म कोशा 013235 की बुआई ट्रेंच विधि से किए जाने के कारण लगभग 1500 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बीज मिलने का अनुमान है। सिमरिया गांव में किसान गुलाम गौस खां ने बताया कि उन्होंने शरद कालीन गन्ना के साथ सरसों बोई और उससे एक हेक्टेयर में दस क्विंटल सरसों की पैदावार हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed