{"_id":"63277333f1030d49f565eb8f","slug":"officials-forgot-to-follow-the-rules-of-traffic-shahjahanpur-news-bly498008933","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियम बनाकर पालन कराना भूल गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियम बनाकर पालन कराना भूल गए अधिकारी
सार
महानगर बनने के बाद यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने कागजों पर ट्रैफिक प्लान तैयार तो कर लिया लेकिन उसका पालन कराना भूल गए।सामने से आई कार व ई-रिक्शा के चलते चूड़ी वाली गली के सामने जाम लग गया।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। महानगर बनने के बाद यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने कागजों पर ट्रैफिक प्लान तैयार तो कर लिया लेकिन उसका पालन कराना भूल गए। शहरी क्षेत्र में चार एकल मार्ग की व्यवस्था की गई। बावजूद यहां वाहन आसानी से घुस जाते हैं। सरकारी से लेकर प्राइवेट वाहन तक बाजारों में प्रवेश कर जाम की वजह बन रहे हैं।
रविवार को घंटाघर से लेकर पंखी चौराहे तक यातायात प्लान का पालन होता नहीं दिखा। बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड लगाए गए हैं, जिनसे यातायात नहीं संभल पाता है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार पंखी चौराहे से बहादुरगंज की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रोकने के निर्देश हैं। रविवार को ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए लगा बैरियर ही किनारे पर रखा था। वाहन दोनों ओर से आ रहे थे। इसके आगे आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास का भी यही हाल नजर आया। सड़क के बीच बैरियर से तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का आना मना है का बैनर तो लगा था लेकिन वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी नहीं थी। नगर निगम की डीसीएम ने यहीं से बहादुरगंज की तरफ प्रवेश किया। सामने से आई कार व ई-रिक्शा के चलते चूड़ी वाली गली के सामने जाम लग गया। छुट्टी के दिन खरीदारी करने आए लोग जाम से जूझते रहे।
दुकान के सामने वाहन न खड़े करने का आदेश हवाई
नो-इंट्री व एकल मार्ग व्यवस्था के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से अपनी दुकान के सामने अपना व ग्राहक का वाहन न खड़ा करने के लिए निर्देशित किया। इस आदेश का पालन न लोग कर रहे हैं और नही पुलिस पालन करा पा रही है। सदर में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने बाइक स्टैंड बना रखा है। पंखी चौराहे से घंटाघर तक दर्जनों जगहों पर आधी सड़क घेरकर चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके चलते जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। यह समस्या मशीनरी मार्केट में सबसे ज्यादा है जहां लोग अपने चार पहिया वाहन सड़क पर खड़े करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
ये हैं एकल मार्ग वाले रूट, नहीं आ सकते वाहन
पंखी चौराहे से बहादुरगंज
जेल के पीछे से पार्किंग मोड़ के आगे बहादुरगंज की ओर
पचराहा से बहादुरगंज की तरफ
पचराहा से पुराना डाकघर वाली गली की ओर
इन रूट पर आ सकते हैं वाहन
-टिकली तिराहे से पचराहा होते हुए निशात रोड की तरफ
-घंटाघर से लकड़ी मंडी व गल्ला मंडी को सभी प्रकार के हल्के वाहन आ सकेंगे।
शहर में सीवर लाइन की खोदाई के कारण एकल मार्ग पर वाहनों के आने-जाने के लिए थोड़ा राहत दी गई। सीवर का काम पूरा होने के बाद फिर से एकल मार्ग व्यवस्था लागू की जाएगी। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक