फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials arrived to investigate the theft of bridge construction material

पुल निर्माण सामग्री के चोरी होने की जांच करने पहुंचे अधिकारी

Mon, 18 Apr 2022 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Officials arrived to investigate the theft of bridge construction material
जलालाबाद के गांव तिकोला में बन रहे पुल के पास जांच पड़ताल करते जेएमडी - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। तिकोला गांव के समीप बहगुल नदी पर पुल निर्माण के दौरान माल चोरी कर बेचने के आरोप के डेढ़ महीने बाद सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक आरके सिंह ने जांच शुरू की। इस दौरान स्टोर इंचार्ज के मौके पर न मिलने पर जेएमडी ने नाराजगी जताई। मौके पर उन्होंने पुल निर्माण कार्य में तेजी लाकर काम तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

28 फरवरी को खंडहर रोड पर एक कबाड़ी की दुकान पर गांव तिकोला के रहने वाले ग्रामीणों ने लोहे के सामान के अलावा काफी मात्रा में सरिया आदि पकड़ी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि यह माल पुल के निर्माण में प्रयोग होने वाला था। तिकोला नदी पर पुल निर्माण के चल रहे कार्य के दौरान चोरी करके इसे कबाड़ी के यहां बेचा गया। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस कबाड़ी को थाने ले आई। बाद में निर्माण एजेंसी की तरफ से कोई तहरीर न मिलने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम सेतु निगम के जेएमडी के अचानक कार्यस्थल पर पहुंच गए। जेएमडी को पता चला कि स्टोर इंचार्ज मौजूद नहीं है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर स्टाफ और संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। उन्होंने बताया कि समान चोरी होने का आरोप गंभीर है। इसकी कई स्तर पर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर बिजेंद्र मौर्य, अभियंता बद्री प्रसाद, सहायक अभियंता एलके डोकाते मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed