फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials arrived to hold talks on the warning of Jail Bharo movement

जेल भरो आंदोलन की चेतावनी पर वार्ता करने पहुंचे अधिकारी

Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Officials arrived to hold talks on the warning of Jail Bharo movement
शाहजहांपुर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। किसानों के हित की विभिन्न मांगों को लेकर गत 20 दिसंबर से खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर धरना दे रहे भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को तिलहर से कार्यकर्ता बुलाकर जेल भरो आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी। आंदोलन टालने की गरज से धरना स्थल पर एसपी सिटी के साथ पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों से बिंदुवार वार्ता की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी मसलों का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया, लेकिन यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ठोस कार्रवाई होने तक धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने का निर्णय किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव विभिन्न गांवों में सार्वजनिक जमीन से भू माफिया बेदखल कर उन पर कार्रवाई करने, कृभको खाद कारखाना से हटाए किसान परिवारों के ट्रक चालकों को दोबारा काम पर लिए जाने, चीनी मिलों पर गत पेराई सत्र से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, कांट व ददरौल ब्लॉक के कई गांवों की जर्जर बिजली लाइनों को बदलने, खस्ताहाल संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने आदि को लेकर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन

इसी के विरोध में यूनियन के कार्यकर्ता सात दिन से धरना पर डटे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन पर कोई ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज करने की गरज से सोमवार सुबह तिलहर से तमाम कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए धरना स्थल पर जमा होने लगे। स्थानीय अभिसूचना इकाई से जेल भरो आंदोलन की भनक पाकर सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी पदाधिकारियों के बीच पहुंचे और सभी मांगों पर वार्ता कर उनका निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह, ब्रजमोहन गौतम, संत कुमार मिश्रा, सौदान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed