{"_id":"675a8be3597273605004e38d","slug":"odd-semester-examinations-start-in-colleges-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133215-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
Thu, 12 Dec 2024 12:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में परीक्षा के दोरान निरीक्षण करते प्राचार्य आरके आजाद। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। पहले जिले में सभी 59 केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षाएं हुईं।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद ने बताया कि प्रथम दिन तीनों पालियों की परीक्षा सकुशल व निर्बाध रूप से संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 395 परीक्षार्थियों में से 17, द्वितीय पाली के 337 में से सात और तृतीय पाली के लिए 349 में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन खान ने बताया कि पहली पाली के लिए 455 पंजीकृत थे। इनमें से 445 ने परीक्षा दी और दस अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 420 में 414 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। छह अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में पंजीकृत 338 में से 333 ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।