फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Obscene photos were taken after feeding them laddus... raped after blackmailing

Shahjahanpur News: लड्डू खिलाकर खींचे अश्लील फोटो... ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Sat, 10 May 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Obscene photos were taken after feeding them laddus... raped after blackmailing
कांट। क्षेत्र के एक गांव में विधवा की नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर 20 हजार रुपये वसूल लिए और कैफे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन 12 साल पहले हो चुका है। वह किराने की दुकान चलाकर गुजर-बसर करती है। आरोप है कि चार मई की रात करीब आठ बजे एक युवक दुकान पर आया और 15 वर्षीय बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

किशोरी ने अपनी मां को बताया कि दसवीं में पढ़ाई के दौरान लड्डू खिलाकर उसे बेहोश कर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। उन्हें दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल कर चार साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। फोटो व वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे, तब उसने 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद बरेली मोड़ पर कैफे के कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर एसपी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed