फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NVS schools lasted Youth Parliament

नवोदय विद्यालय में चली युवा संसद

Wed, 02 Dec 2015 12:18 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
NVS schools lasted Youth Parliament
जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार का दिन बहुत खास रहा। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ संभाग के अंतर्गत मेजबान के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़, यमुनानगर (जयपुर संभाग) के छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यवाही का प्रस्तुतिकरण कर निर्णायकों और अन्य अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर दोनों टीमों के आठ-आठ श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया, जिन्हें जनवरी 2016 में संसद भवन की कार्यवाही दिखाने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संसदीय कार्यवाही के गवाह बने मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, विशिष्ट अतिथि संसदीय कार्य मंत्रालय के उप सचिव आरसी मोहंती, नवोदय विद्यालय समिति नोएडा के जी अरुमुगम और लखनऊ संभाग के उपायुक्त गिरीश चंद्र पाटनी। जयपुर संभाग की 27 विद्यार्थियों की टीम ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष कार्यवाही प्रस्तुत की। कार्यक्रम में संसद भवन का चित्रण करते हुए बाकायदा एक ओर पक्ष और दूसरी ओर विपक्ष बैठा। बीच में लोकसभा अध्यक्ष और उनके नीचे की ओर महासचिव और अन्य कर्मचारी बैठाए गए। विदेशी प्रतिनिधि मंडल और प्रेस दीर्घा भी कार्यवाही का हिस्सा बनी।
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति और उन्हीं के निर्देशन में पूरी संसदीय प्रक्रिया चलाई गई। विपक्ष के शोर-शराबे के बीच मेजबान नवोदय विद्यालय की टीम ने असहिष्णुता का मुद्दा उठाया, तो मेहमान जयपुर की टीम ने अन्य विकास के अन्य मुद्दे उठाकर वाहवाही लूटी। निर्णायक मंडल में शामिल मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बहुत बारीकी से छात्र-छात्राओं का प्रस्तुतिकरण देखा। खास तौर पर पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कार्यवाही पर नजर रखी, क्योंकि वह हकीकत में संसद भवन में वह सब कुछ देख और महसूस कर चुके थे, जो आज बच्चों ने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अजीत कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दोनों टीमों से चुने गए श्रेष्ठ 16 विद्यार्थी
राष्ट्रीय छात्र संसद की कार्यवाही में गुलाबगढ़ की टीम से साक्षी, कृष्ण लाल, संतीराम, दीपिका, अमनप्रीत, प्रद्युम्न, प्राची, दीपा तथा मेजबान नवोदय विद्यालय से निधि सक्सेना, नीलम गंगवार, अंगराज, अभिनव शुक्ल, दृष्टि, रामचंद्र, प्रज्ञा सिंह और पल्लवी का चयन किया गया। इन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को जनवरी 2016 में संसद भवन ले जाकर वहां की कार्रवाई दिखाई जाएगी।
000
ये रहे गुलाबगढ़ की संसदीय टीम में शामिल
राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में गुलाबगढ़ की टीम में प्रद्युम्न-अध्यक्ष, नेहा-महासचिव, राहुल सैनी-प्रधानमंत्री, साक्षी खेल एवं युवा मंत्री, संटीराम-गृह मंत्री, संचित-पृथ्वी विज्ञान मंत्री, तबस्सुम अली-रेल मंत्री, वंश शर्मा-सड़क एवं परिवहन मंत्री, दीपिका-पेयजल एवं साफ सफाई मंत्री, विजेता-संसदीय कार्य मंत्री, प्राची-रक्षा मंत्री, शिवम-सामाजिक न्याय एवं कल्याण मंत्री, आस्था उपाध्यक्ष, दीपा-नेता विपक्ष मुख्य रूप से शामिल रहे।
000
शाहजहांपुर नवोदय की संसद के सदस्य
राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में मेजबान स्कूल से नीलम गंगवार-अध्यक्ष, किशन सिंह-प्रधानमंत्री, सुधांशु मिश्र-गृह मंत्री, अभिनव शुक्ल-वित्तमंत्री, निधि सक्सेना-मानव संसाधन विकास मंत्री, पल्लवी-खाद्य एवं रसद मंत्री, राज गुप्ता-सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रशांत वर्मा-रेलवे मंत्री, विपिन कुमार-पर्यावरण मंत्री, शिवांश बौराई-संसदीय कार्य मंत्री, श्रीपाल-भारी उद्योग मंत्री, विकास-पर्यटन मंत्री, रामचंद्र-परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री, वैशाली सक्सेना-खेल मंत्री, गगन दीप सिंह-उपाध्यक्ष, रेखा यादव-नेता विपक्ष मुख्य रूप से शामिल रहे।  

000
इन्होंने संभाली व्यवस्था
राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में गुलाबगढ़ के कॉलेज के प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह, डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी, वीके यादव, राकेश कुमार, आरके सिंह, एसपी सिंह, एके शर्मा, बीके दीक्षित, जीएस गुंजियाल, जेपी त्रिपाठी, हीरालाल, एसके अवस्थी, नंदलाल, आशा वर्मा, कल्पना त्रिपाठी, एके भट्टाचार्या, केसी बोड़ाई, उमेश कुमार, भाग्येश कुमार, सुशील कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed