फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nutritious diet is essential for a healthy body

स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन अति आवश्यक : सुधा सिंह

Fri, 04 Feb 2022 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nutritious diet is essential for a healthy body
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को उनके घर पर जाकर सही और पौष्टिक आहार खाने के विषय में प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को राशन भी वितरित किया जा रहा है। बुधवार को ददरौल के गांव ऊधौपारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता ने अपने गांव में घर-घर भ्रमण करके लोगों को जागरूक किया और राशन वितरित किया।
विज्ञापन

ददरौल ब्लॉक परियोजना अधिकारी सुधा सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को बताया जा रहा है कि सभी लोग सही पोषण युक्त भोजन करें। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता ही हमारे शरीर को बैक्टेरिया तथा वायरस से होने वाली बीमारियों से बचाती है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव में रोग प्रतिरोधक क्षमता की सबसे महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका है। एक सक्रिय रोग प्रतिरोधक क्षमता, पर्याप्त पोषण युक्त भोजन से ही प्राप्त होती है। हमारे भोजन में पाये जाने वाले पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हैं। हमें अपने दैनिक भोजन में विभिन्न रंगों के भोजन का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जहां तक संभव हो, दैनिक भोजन में हरी साग-सब्जियां, अनाज, दालें, फलियां, खाद्य तेल, दूध और दूध से बनी चीजें पर्याप्त मात्रा में शामिल होनी चाहिए। स्वस्थ सेहत के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए तथा साफ-सफाई का ध्यान रखें। कोविड टीकाकरण और टीकाकरण के बाद भी कोविड के प्रोटोकॉल को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 6 माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान और 6 माह से ऊपर के बच्चों को ऊपरी आहार के साथ स्तनपान जारी रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण टिप्स
- छह माह के बाद मां के दूध के साथ ऊपरी आहर की शुरुआत करें।
- दिन में तीन से चार बार खिलाएं।
- बच्चे की बढ़ती आयु के अनुसार उसकी मात्रा बढ़ाएं।
- खाने में खाद्य समूहों में विविधता लाने के प्रयास करें।
- अनाज के अतिरिक्त भोजन में दाल, दूध से बने पदार्थ, हरी साग सब्जियां तथा फल भी मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed