{"_id":"68359a601afbeacdfe037024","slug":"nursing-students-attack-doctor-in-varun-arjun-medical-college-in-shahjahanpur-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर नर्सिंग छात्रों का हमला, सिर और गर्दन में आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर नर्सिंग छात्रों का हमला, सिर और गर्दन में आईं चोटें
Tue, 27 May 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 May 2025 04:30 PM IST
सार
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के छात्रों पर डॉक्टर की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग में तैनात जूनियर रेजीडेंट डॉ. गांगी रेड्डी कृष्णा रेड्डी पर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। विवाद में उनके सिर व गर्दन में काफी चोटें आईं हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिला के आगोत निवासी डॉ. रेड्डी ने तिलहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। रविवार की रात अस्पताल के एसआईसीयू में ड्यूटी पर थे। तभी चौक कोतवाली के छोटा चौक निवासी आदित्य रस्तोगी, बंथरा निवासी नेहा देवी, सिहोरी भैंसी निवासी रश्मि व जैतीपुर की मोनी कुशवाहा आ गईं।
यह भी पढ़ें- UP: कलाई पर कलावा बांध किया दिखावा, युवक ने धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, लूटी आबरू
विज्ञापन
आरोप है कि नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बाहर से दस से 12 लोग बुला लिए और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में उनके सिर और गर्दन में काफी चोटें आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच को शुरू कर दिया है।