फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nursing Student Dies Under Suspicious Circumstances; Body Found Hanging in Hostel

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में नर्सिंग के छात्र की मौत, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nursing Student Dies Under Suspicious Circumstances; Body Found Hanging in Hostel
बिहार के छात्र अजय राज का फाइल फोटो। स्रोत : कॉलेज
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र बिहार के रोहताश जिले के नई बस्तीपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे अजय राज (24) का शव कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अजय राज हॉस्टल के एक कमरे में बिहार के मधुबनी निवासी राकेश कुमार, हरदोई के गांव कायमपुर के सुमित कुमार, हरदोई के ही श्रीमऊ सांडा गांव के आयुष्मान, सीतापुर के गांव इमलिया सुल्तानपुर के विनायक सिंह, लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मोड़ा विष्णु के नैतिक वर्मा के साथ रहता था।
विज्ञापन

साथी छात्रों के अनुसार शुक्रवार को वे लोग पहले क्लास गए थे फिर दोपहर में साथ-साथ भोजन किया। इसके बाद कमरे पर आ गए। दोपहर में क्लास जाने के समय अजय राज ने साथियों से थोड़ी देर बाद आने की बात कही। उसके साथी वहां से चले गए। शाम चार बजे छुट्टी होने पर कमरे पर आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता मिला। साथी छात्रों के शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य छात्र, शिक्षक मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। सीएचसी पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी आरके रावत हॉस्टल पहुंचे और अजय के साथियों से घटना के बारे में जानकारी ली। छात्रों का कहना है कि अजय राज भोजन तक सामान्य था, अचानक किस कारण से वह फंदे से लटक गया, इसकी जानकारी नहीं है। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
---
दिन में 1ः57 बजे तक हुई थी व्हाट्सएप चैटिंग
अजय राज के पास दो मोबाइल थे, जो पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि अजय की दोपहर 1ः57 बजे एक छात्रा से व्हाट्सएप पर चैटिंग हुई थी, जिसमें किसी फार्म आदि डालने को लेकर चर्चा हुई। पुलिस अजय के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है।

---
अजय राज पढ़ने में बहुत मेधावी था, उसकी मौत का दुख है। उसके फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर सीएचसी भिजवाया गया था। अजय के बारे में कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी।
-संजय गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन व अध्यक्ष आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
---
छात्र की मौत के बारे में जांच की जा रही है। परिजनों के न आने के कारण शव सीएचसी पर रखा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

--
‘आत्महत्या नहीं कर सकता बेटा, सच सामने लाए पुलिस’

पुत्र अजय राज की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर परिजन बिलख उठे। पिता विनोद कुमार सहित परिजन शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पिता ने कहा-उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, पुलिस सच सामने लाए। विनोद कुमार राज विद्युत निगम में एसडीओ हैं और बिहार के रोहताश के किरपा बिजली उपकेंद्र पर तैनात हैं। कॉल कर अजय की मौत के बारे में पूछने पर विनोद राज फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि अजय 16 मई को घर आया था और 27 मई को कॉलेज के लिए चला गया था। घर पर वह पूरी तरह खुश और सामान्य था। 28 मई को अजय ने अपनी मां ज्ञानमनी राज से बात की थी, तब भी कुछ असामान्य नहीं लगा।
पिता ने बताया कि अजय मेधावी होने के साथ ही मजबूत इच्छाशक्ति का था। अजय राज की किसी लड़की से बात होने की जानकारी भी सामने नहीं आई, ऐसे में अजय के खुद जान दे देने पर संदेह है। उन्होंने कहा कि वह मामले की पूरी जांच कराएंगे, जिससे सच सामने आ सके। संवाद

---

उच्च शिक्षित है अजय का परिवार
अजय का बड़ा भाई अभिषेक राज बीटेक फाइनल की परीक्षा दे रहा है और छोटा भाई अभिनव राज स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। छोटी बहन महिमा भी पढ़ाई कर रही हैं।

बिहार के छात्र अजय राज का फाइल फोटो। स्रोत : कॉलेज

बिहार के छात्र अजय राज का फाइल फोटो। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed