{"_id":"5efcd21d8ebc3e430a0cb383","slug":"now-all-the-problems-will-be-solved-on-the-help-desk-and-single-window-in-the-municipal-corporation-shahjahanpur-news-bly4112431184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर निगम में हेल्प डेस्क और एकल खिड़की पर हल होंगी सारी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर निगम में हेल्प डेस्क और एकल खिड़की पर हल होंगी सारी समस्याएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अब नगर निगम कार्यालय में लोगों को अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी सारी दिक्कतों का समाधान हेल्प डेस्क और एकल खिड़की के जरिये किया जाएगा। हेल्प डेस्क और एकल खिड़की की शुरूआत बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की।
नगर निगम में हेल्प डेस्क के जरिये लोग किसी समस्या के बारे में पूछकर उसका निपटारा करा सकते हैं। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी लोगों के सवालों के जवाब देने के साथ उनकी समस्या दूर कराने में मदद भी करेंगे। इससे लोगों का समय भी बचेगा और काम भी जल्दी हो जाएगा। अभी तक नगर निगम में किसी काम कराने के लिए लोगों को टेबल टू टेबल घूमना पड़ता था। एकल खिड़की पर नगर निगम में जमा किए जाने वाले सभी प्रकार के शुल्क, दाखिल खारिज के प्रार्थना पत्रों को प्राप्त किया जाएगा। इसका पर्यवेक्षण नियमित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निगम आने वाले कर्मचारी व आमजन को किसी प्रकार का संक्रमण न हो, इसके लिए सामाजिक दूरी का पालन कराने, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ धोने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन के मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त आशुतोष दुबे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम, महाप्रबंधक जल वीएन द्विवेदी, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान, डॉ. मृदुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।