{"_id":"5f36e23c8ebc3e3cdd24d82a","slug":"notorious-25-thousand-prize-crooks-arrested-along-with-border-brothers-shahjahanpur-news-bly416314226","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश बॉर्डर भाइयों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश बॉर्डर भाइयों समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी और सदर थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 25 हजार के इनामी बदमाश सुहेल उर्फ बार्डर को उसके दोनों भाई समेत हरियाणा सीमा से लगे पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से गिरफ्तार किया है। वहां से पुलिस टीम तीनों को शाहजहांपुर लाने की तैयारी में है।
कुख्यात सुहेल उर्फ बार्डर सदर कोतवाली क्षेत्र के अलीजई मोहल्ले का रहने वाला है। उसका पैतृक गांव सेहरामऊ दक्षिण थाना क्षेत्र का पसगवां गांव है। शहर के एक प्रापर्टी डीलर ने सुहेल,र उसके भाई इमरान और कामरान के खिलाफ सदर कोतवाली में रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस को सुहेल और उसके भाइयों की तलाश थी। टॉपटेन सूची में शामिल सुहेल उर्फ बार्डर पर 25 हजार उसके भाइयों पर पांच-पांच हजार का इनाम है।
एसपी एस आनंद के निर्देश पर पिछले महीने एएसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बार्डर के पैतृक घर पसगवां में छापा मारा था लेकिन वह हाथ नहीं आया। एसपी ने बार्डर और उसके भाइयों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस टीम और सदर कोतवाली पुलिस को लगाया था। शुक्रवार को पुलिस ने पंजाब में बार्डर और उसके भाई इमरान व कामरान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बार्डर और उसके भाइयों को शाहजहांपुर लाया जाएगा।