फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices issued to 25 coaching center operators for lack of fire safety measures.

Shahjahanpur News: आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिलने पर 25 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी

Sat, 27 Jun 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 25 coaching center operators for lack of fire safety measures.
शहर की एक कोचिंग में अ​ग्निशमन यंत्र के बारे में जानकारी देती दमकल यूनिट की टीम। स्रोत: वीडियो 
शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज में अग्निकांड के बाद शुक्रवार को कोचिंगों में आग से बचाव के संसाधन तलाश करने के लिए अभियान जारी रहा। टीम को कुछ कोचिंग सेंटर में व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। एफएसओ के अनुसार, अब तक 25 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने नौ कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे से अग्निशमन विभाग की टीम ने अभियान प्रारंभ किया। एफएसओ डॉ. बीएन पटेल ने बताया कि टीम सबसे पहले लकड़ी मंडी स्थित बाला जी कोचिंग सेंटर व अभिषेक कोचिंग क्लासेस में पहुंची। भूतल पर बनीं कोचिंग में एक अग्निशमन यंत्र मिला। इसके बाद ताजूखेल स्थित इनोवेटिव कोचिंग क्लासेस में तीन अग्निशमन यंत्र मिले। यहां पर आग से बचाव के संसाधन मिले।
विज्ञापन

इसी मोहल्ले में देवेश त्रिपाठी कोचिंग सेंटर में आग लगने पर बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। टीम ने एनटीएनएस कोचिंग, ब्रेन प्लस कोचिंग सेंटर, प्रखर इंग्लिश प्वाइंट आदि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed