फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice to the implementing agency recruiting ECCE educator

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती करने वाली कार्यदायी संस्था को नोटिस

Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Notice to the implementing agency recruiting ECCE educator
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा है। संस्था से तीन दिन में जवाब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

168 ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए 5668 आवेदन जिला सेवायोजन पोर्टल पर आए थे। अपने जिले के अलावा सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के लोगों ने आवेदन किए। पोर्टल पर आवेदन के बाद कार्यदायी एजेंसी ने आवेदनों में मेरिट सूची बनाकर 168 नाम फाइनल कर बीएसए को सौंप दिए थे। उस सूची को वायरल कराया था, साथ ही 15 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख जांचने के लिए विकास भवन बुलाया था। तभी वहां अन्य अभ्यर्थियों ने पहुंचकर धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि कम मेरिट वालों को चयनित कर लिया गया है। सीडीओ ने संबंधित अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन देने के निर्देश दिए थे। इस अवधि में 361 अभ्यर्थियों ने अपने प्रत्यावेदन दिए। शुक्रवार को बीएसए समेत अन्य अफसरों की कमेटी ने प्रत्यावेदनों की जांच की। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि डीएम व सीडीओ की संस्तुति पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed