{"_id":"676327b0d69b9e7e7201dc84","slug":"notice-issued-still-illegal-occupation-not-removed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-133793-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नोटिस जारी, फिर भी नहीं हटे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नोटिस जारी, फिर भी नहीं हटे अवैध कब्जे
Thu, 19 Dec 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के दोनों तरफ नालों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी हुए एक माह बीत चुका है। बावजूद अवैध कब्जे नहीं हट सके। अतिक्रमण के कारण हाईवे पर यहां के मुख्य चौराहे से क्वालिटी तिराहा तक हर समय जाम के हालात बने रहते हैं।
हाईवे के किनारे सब्जी व फल मंडी के अलावा कई दुकानदारों ने नाले तक अतिक्रमण कर रखा है। नाले के आगे सवारियां चढ़ाने-उतारने को लेकर ई-रिक्शा व चाट पकौड़ी आदि के ठेले खड़े रहते हैं। हाईवे का आधा हिस्सा अतिक्रमण से घिरा रहने से करीब पांच सौ मीटर के दायरे में हर समय जाम के कारण पैदल निकलना भी कठिन हो जाता है। कुछ माह पहले हुई बैठक में एसडीएम ने फल व सब्जी मंडी का अन्य स्थान चयनित करने तथा पालिका के नाले तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
बाद में गत 20 नवंबर को पालिका प्रशासन ने हाईवे के करीब जमे लगभग सवा सौ दुकानदारों को नोटिस जारी किये। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण न हटाने पर उसे बलपूर्वक हटवाने और उसका हर्जाना वसूलने की चेतावनी दी गई थी। तब से अतिक्रमण के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया, जबकि नोटिस जारी हुए एक माह बीत रहा है। ईओ एचएन उपाध्याय के अनुसार पहले सब्जी व फल मंडी को हटाया जाएगा। इसके लिए जगह चयनित होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।