फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   notice for parali

पराली जलाने पर डीएम ने एसडीएम से मांगा स्पष्टीकरण, दस लेखपालों को नोटिस जारी

Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
notice for parali
पुवायां। तहसील क्षेत्र में 12 दिन में 42 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाओं पर डीएम ने पुवायां के एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस पर एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगते हुए दस लेखपालों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है कि पराली जलाने की घटनाओं की समीक्षा करने पर सामने आया है कि 27 सितंबर से सात अक्तूबर तक पुवायां क्षेत्र में पराली जलाने के 42 मामले सामने आए हैं। 27 सितंबर को एक, 28 को पांच, 29 को आठ, 30 को दस, एक अक्तूबर को दस, छह अक्तूबर को आठ स्थानों पर पराली जलाई गई। कार्रवाई नहीं होने से पुवायां तहसील में दिन प्रतिदिन पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने और पूर्व में दिए निर्देशों की अवहेलना करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। इसके बाद एसडीएम सतीश चंद्रा ने भी तहसीलदार, नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही दस लेखपालों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लेखपालों को जारी हुए नोटिस
लेखपाल रामकिशोर, नितिन कुमार, अभिषेक सिंह, शालिनी शर्मा, विजय सिंह, वंदना शुक्ला, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, देवेंद्र कुमार और राखी सिंह को नोटिस जारी किए हैं।
33 किसानों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट के निर्देश
पराली जलाने पर गांव रसूलपुर खुर्द के बलवीर सिंह, बिलसा के हरजिंदर सिंह, करनापुर के निर्मल सिंह, पुरेना के सरबन सिंह, चमराबोझी के भाईलाल, भीमपुर के शाकिर खां, इनायतपुर के जसवीर सिंह, करनापुर पैतापुर के अमरपाल, रामपुर कलां के रामकुमार, खिरिया बरबटपुर के बलकार सिंह, दुनवा जमीने नत्थापुर के अवतार सिंह, जरनैल सिंह, सिमरा वीरान के लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, जागीर सिंह, सरबन सिंह, पिपरिया बिरसिंहपुर के जसपाल सिंह, सुखपाल सिंह, बहादुरपुर के राजवीर सिंह, गुटैया के देशपाल सिंह, दिउरिया के रेशम सिंह, सर्वजीत सिंह, पकड़िया मल्हपुर के गंगाराम, राजदीप, राघवेंद्र, बिसरा के दीपक, गंगसरा के श्रीपाल, हसनापुर के राधेश्याम, ढाका खुर्द कलां के बलविंदर सिंह, बल्देव सिंह, हरवंश सिंह, नत्थापुर की नरेंद्र कौर, रोबिनप्रीत सिंह, सुखपाल सिंह के शस्त्र लाइसेंस निलंबन के लिए एसडीएम ने संस्तुति के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
थाना प्रभारियों को भी नोटिस जारी
एसडीएम सतीश चंद्रा ने पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली के थाना प्रभारियों को नोटिस जारी कर कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पराली जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जो लोग पराली जलाते हैं, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है और क्षेत्र में सतर्क दृष्टि नहीं रखी जा रही है। भविष्य में पराली जलाने पर डीएम और एसपी को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

अधिकारियों ने की पराली न जलाने की अपील
पुवायां/बंडा/खुटार। एडीएम गिरजेश चौधरी और जिला कृषि अधिकारी ने पुवायां, बंडा, खुटार में किसानों के साथ बैठक कर पराली नहीं जलाने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र ने किसानों को बताया कि सरकार ने पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माने का आदेश दिया है। कोई भी पराली न जलाए। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को बताया कि पराली को खेत से उठाने में छह हजार रुपये प्रति एकड़ खर्चा आता है। सरकार किसानों को राशि उपलब्ध कराए। बैठक में वीरपाल सिंह ने गन्ना बकाया और धान के सेंटरों पर न बिक पाने और नरेंद्र सिंह ने छुट्टा पशुओं से समस्या के बारे में बताया। बैठक में तमाम किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed