{"_id":"663ff96095c5f131b10b26a4","slug":"noise-of-promotion-stopped-against-polling-orbit-on-sunday-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118395-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थमा प्रचार का शोर, रविवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थमा प्रचार का शोर, रविवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Sun, 12 May 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 12 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
ओसीएफ मैदान में भरे बरसात के पानी को निकालते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा के लिए शनिवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। मतदान कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। दिनभर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा रहा।
ओसीएफ मैदान में बारिश का पानी भर जाने के कारण कर्मचारी इसे सुखाने का प्रयास करते रहे। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। रोड शो निकाले गए तो नुक्कड़ सभाएं कर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास किया। शाम पांच बजे तक प्रत्याशी और उनके समर्थक जोर लगाते रहे। शाम पांच बजते ही प्रचार का शोर बंद हो गया। अब प्रत्याशी व्यक्तिगत तौर पर मतदाताओं के घर जाकर वोट करने की अपील कर सकते हैं।
प्रत्याशी और उनके समर्थक मोबाइल फोन से मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया से भी समर्थक लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं। मतदान कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रविवार सुबह दस बजे से पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियां देर शाम तक मतदान केंद्र में पहुंच सकेंगी। पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को बारिश होने के कारण ओसीएफ मैदान में कीचड़ हो गया। कर्मचारी मैदान को सुखाने का प्रयास करते रहे। टैंकरों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला गया। तेज हवा से कई जगह से टेंट भी फट गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --