{"_id":"66fc74e0257daf7eca0ef944","slug":"no-trace-of-accused-of-molesting-student-even-after-40-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128355-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों का 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों का 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं
Wed, 02 Oct 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों को 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। दूसरे दिन नाबालिग सदमे में होने के चलते स्कूल नहीं गई।
एक गांव की छात्रा सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर साइकिल की चेन उतर जाने वह रुक गई। तभी चेहरा ढके दो युवक आए और छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने लगे। इस बीच बाइक से दो लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है, फिर भी सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
मंगलवार को पुलिस ने सीएचसी निगोही पर छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया। अपने माता-पिता के साथ सीएचसी पर आई छात्रा काफी सहमी थी। वह किसी के सवालों का स्पष्ट जवाब देने से कतरा रही थी।
विज्ञापन
-- -- -
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किशोरी के सीआरपीसी की धारा 164 के बयान होंगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रयांक जैन, सीओ सदर