फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No power on the line When people boil

बिजली लाइन चालू नहीं होने पर लोगों में उबाल

Thu, 03 Dec 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
No power on the line When people boil
मोहल्ला सिंजई में 11 केवी की नई बिजली लाइन तैयार होने के बावजूद उससे कनेक्शन जोड़कर लाइन चालू नहीं किए जाने से क्षेत्र के नागरिकों में बृहस्पतिवार को उबाल आ गया। उन्होंने बहादुरगंज पॉवर हाउस जाकर प्रदर्शन किया और प्रभारी एक्सईएन सिटी एसके श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर कहा कि बल्लियों के साथ बिछाए गए केबिल जलने से कोई दुर्घटना होगी तो विभागीय अधिकारी जवाबदेह होंगे। बाद में नागरिकों ने कलक्ट्रेट में डीएम के नाम ज्ञापन देकर बिजली लाइन जल्दी चालू कराने की गुहार की।
विज्ञापन

सिंजई में गंधक फैक्ट्री के पास खाली पड़े मैदान में पिछले एक दशक के दौरान तमाम नए मकान बनकर खड़े हो गए, लेकिन बिजली की लाइन नहीं होने के कारण फील्ड में मकान बनाने वालों ने घरों को रोशन करने के लिए गंधक फैक्ट्री तक बल्लियां गाड़कर उन पर करीब 100 मीटर लंबे केबिल डाले और बिजली कनेक्शन ले लिए। बारिश का सीजन शुरू होने पर केबिलों में कट वाले स्थान से करंट नीचे उतरने पर आवारा जानवर उसकी चपेट में आने लगे।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को खतरे का आभास हुआ तो उन्होंने दो साल पहलेे बिजली अभियंताओं से संपर्क साधा और गंधक फैक्ट्री से लेकर नई बसावट तक बिजली के खंभे लगाकर नई लाइन बनाए जाने का अनुरोध किया। काफी दौड़भाग करने पर तत्कालीन एक्सईएन सिटी एके शुक्ला ने वहां पोल लगाकर 11 केवी की नई लाइन तैयार करा दी, लेकिन उससे क्षेत्र के लोगों को कनेक्शन मिल पाते उससे पहले ही एक्सईएन शुक्ला का तबादला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंजई निवासी दीपू वर्मा, शिवकुमार, विक्की सिंह, विवेक कुदेशिया, अमित शुक्ला, शुभम् वर्मा आदि ने बताया कि तब से चार बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उनके इलाके की नई लाइन के खंभों पर न तो कनेक्शन बाक्स लगाए गए और न ही उससे घरों की सप्लाई लाइनें जोड़ी गईं। अफसरों को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि घरों से पुरानी लाइन की दूरी अधिक होने से केबिल फाल्ट होने पर यह भी पता नहीं चल पाता कि तार कहां टूटा है। एक्सईएन से भेंट करने वालों में संतोष वर्मा, राजीव कुमार, सुमित वर्मा, संजीव वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed