फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No need to wait...postmortem and medico-legal reports will be available online

Shahjahanpur News: नहीं करना पड़ेगा इंतजार...पोस्टमॉर्टम और मेडिकोलीगल रिपोर्ट मिलेगी ऑनलाइन

Sat, 31 May 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
No need to wait...postmortem and medico-legal reports will be available online
शाहजहांपुर। पोस्टमॉर्टम और मेडिकोलीगल रिपोर्ट के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब सॉफ्टवेयर मेडलीएपीआर पोर्टल से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी।
विज्ञापन

इससे रिपोर्ट देरी से मिलने की गुंजाइश नहीं रहेगी। संबंधित चिकित्सकों को मेडलीएपीआर में अपनी व्यक्तिगत आईडी बनानी होगी। इससे पुलिस अधिकारियों को भी जांच में आसानी होगी। पीड़ितों को समय पर न्याय मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बजे आधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस में जिलेभर से शव लाकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाती है। अभी तक हार्डकाॅपी में इसका रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके लिए सॉफ्टवेयर मेडलीएपीआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट) तैयार किया गया है। डॉक्टरों को हाथ से रिपोर्ट बनाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर जांच के दौरान इसी को ऑनलाइन भरेंगे। इसके बाद इसे सबमिट कर दिया जाएगा। चंद मिनटों के बाद अधिकृत लोग इसे देख पाएंगे। पोर्टल के माध्यम से पोस्टमॉर्टम व मेडिकोलीगल की रिपोर्ट कोर्ट, पुलिस व फॉरेंसिक विभाग तक पहुंच जाएगी।

पोस्टमाॅर्टम हाउस के नोडल अधिकारी डाॅ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ऑनलाइन शुरू हो गई हे। एक क्लिक पर रिपोर्ट मिलेगी। इसे आम जनता नहीं देख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed