{"_id":"6a5bd411b59f8524bc00a957","slug":"no-lessons-learned-from-the-farmers-death-stray-animals-are-still-roaming-freely-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1039-927884-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान की मौत से नहीं लिया सबक, घूम रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान की मौत से नहीं लिया सबक, घूम रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन
खुदागंज। उत्तमपुर गांव बृहस्पतिवार को खेत की रखवाली के दौरान सांड़ के हमले में किसान की मौत हो जाने के बावजूद अधिकारियों ने इस हादसे से कोई सबक नहीं लिया है।
यही वजह है कि शुक्रवार और शनिवार को भी अकबरी और भोजपुर गांव के पास सैकड़ों छुट्टा पशु और उनके झुंड में शामिल सांड़ घूमते दिखाई दिए, जबकि ऐसे पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने के लिए क्षेत्र के कई गांवों में आठ गोशालाएं संचालित हैं और नवादा दरोवस्त में एक वृहद गोशाला भी है। नगर की गलियोंं और मोहल्लों में छुट्टा पशुओं का घूमना आम बात हो गई है। भोजपुर में तमाम गाय और सांड़ मीरानपुर कटरा हाईवे पर दिन भर कब्जा कर वहां खड़े रहे।
मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के अनुसार, सांड़ के हमले में किसान की मौत का संज्ञान लेकर छुट्टा गायों और सांड़ों गोशालाओं में संरक्षित कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सीडीओ के अनुसार जहां भी गोशालाएं खाली होंगी, पशुओं को पकड़कर वहीं भेजा जाएगा। संवाद