{"_id":"690657b7e81f89edf3074689","slug":"no-helmet-no-fuel-campaign-derailed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-156553-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेपटरी हुआ नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेपटरी हुआ नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान
विज्ञापन
सदर थाना स्थित कपूर पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाता बाइक सवार। संवाद
- फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शाहजहांपुर। जिले में बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं देने के अभियान में ढिलाई से कवायद पटरी से उतर गई है। एक बार फिर से सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलने लगा है। अब कहीं भी शासन के निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा। अधिकारियों ने इस ओर से मुंह मोड़ लिया है।
जिले में 215 फ्यूल पंप हैं। इनमें से 15 फ्यूल पंप शहर में हैं। 13 पंप नायरा, चार-पांच पंप रिलायंस, 100 से ज्यादा इंडियन ऑयल, 40 एचपीसीएल, 50 से 60 भारत पेट्रोलियम के पंप हैं।
शासन के निर्देश पर एक सितंबर से नो हेलमेट-नो फ्यूल का नियम लागू किया गया था। शनिवार को इसकी पड़ताल की गई तो थाना सदर बाजार के सामने कपूर पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट के लोग दो पहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाते नजर आए।
विज्ञापन
इसी तरह से लाल इमली चौराहा से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप संचालक न तो नियमों को मानते नजर आए और न ही लोग जागरूक दिखे। शुरुआती दिनों में यातायात पुलिस कर्मचारी चालान की कार्रवाई कर रहे थे लेकिन अब सब बंद हो गया है।
--
कंट्रोल रूम की व्यवस्था फेल
प्रशासन की ओर निर्देश जारी किए गए थे कि सभी पेट्रोल पंप को कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। उनकी निगरानी की जाएगी। शुरुआत में कार्रवाई भी की गई मगर बाद में अधिकारी सुस्त पड़ गए। प्रशासन की ओर से कोई निगरानी नहीं की जा रही रही है। पेट्रोल पंप संचालक नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है।
--
काटे गए थे करीब आठ हजार चालान
यातायात पुलिस ने सितंबर में हेलमेट न लगाने पर आठ हजार चालान काटे थे। इसके बाद भी असर दिखाई नहीं दिया। दरअसल ऑनलाइन चालान होने की वजह से ज्यादातर चालकों को चालान के बारे में पता ही नहीं चल पाता है। कई पेट्रोल पंप में अलग से हेलमेट रख दिए गए। वाहन चालक के पहुंचने पर हेलमेट उपलब्ध करा दिया जाता था। पेट्रोल डलवाने के बाद उसको वापस ले लिया जाता था। जांच न होने के कारण अब संचालक बेफिक्र हैं।
--
प्रशासन की ओर से बगैर हेलमेट फ्यूल डालने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए टीम गठित हो चुकी है। लापरवाही करने वालों अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
--
सितंबर में विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट के फ्यूल पंपों पर पेट्रोल देने पर पाबंदी लगाई गई थी। यह अभियान खत्म नहीं हुआ है। यह जारी रहेगा। बिना हेलमेट मिलने वालों के चालान किए जाएंगे।
- संजय कुमार, सीओ यातायात
--
हेलमेट को लेकर एक महीने का विशेष अभियान चलाया गया था। वर्तमान में 20 से 30 प्रतिशत ग्राहक हेलमेट लगाकर ही पेट्रोल लेने आते हैं। हेलमेट के लिए प्रशासन से जो भी निर्देश आएंगे। उस पर अमल किया जाएगा।
- राजकुमार गुप्ता, अध्यक्ष-शाहजहांपुर पेट्रोलियम एसोसिएशन

सदर थाना स्थित कपूर पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाता बाइक सवार। संवाद- फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन