{"_id":"64497d047eb57f67be029f34","slug":"no-form-for-the-post-of-councilor-was-rejected-five-for-the-post-of-councilor-were-canceled-shahjahanpur-news-c-4-1-138572-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पार्षद पद का कोई पर्चा खारिज नहीं, सभासद पद के पांच हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पार्षद पद का कोई पर्चा खारिज नहीं, सभासद पद के पांच हुए निरस्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के बाद पर्चों की जांच का काम भी बुधवार को पूरा हो गया। नगर निगम में महापौर और पार्षद पद के सभी नामांकन जांच में सही पाए गए। खुटार व बंडा में दो-दो, जलालाबाद में सभासद का एक नामांकन खारिज किया गया है। बृहस्पतिवार को नामवापसी के बाद प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो जाएगी।
नगर निगम निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए 500 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पर्चों की जांच में सभी पर्चे सही पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। इसके अगले दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में मेयर पद के नौ प्रत्याशियों के पर्चे ठीक पाए गए थे। इसके अलावा पार्षद पद के 500 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में ठीक मिले हैं। कोई भी पर्चा खारिज नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को दिन में 11 से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
खुटार, बंडा व जलालाबाद में खारिज हुए पांच नामांकन
शहरी क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने वाले अध्यक्ष व पार्षद पद के सभी उम्मीदवार चुनावी रण में ताल ठोंकते नजर आएंगे। वहीं मंगलवार को खुटार नगर पंचायत में दो पर्चे खारिज किए गए हैं। यहां पर 16 नामांकन दाखिल किए गए थे। यहां से अनूपा देवी और अर्चना का नामांकन खारिज कर दिया गया है। दोनों की आयु 30 वर्ष से कम पाई गई है। अब यहां 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह बंडा में अमन सिंह व अजीत सिंह की आयु 30 वर्ष से कम मिलने पर नामांकन खारिज कर दिया गया। बंडा में 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह जलालाबाद में अध्यक्ष पद के दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी अमान अली का नामांकन खारिज कर दिया गया। वह अदेय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करा सके थे। अमान का पर्चा निरस्त होने के बाद 21 प्रत्याशी चुनावी समर में रह गए हैं।