फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No fault found in rain, electricity went off at Kakra sub-centre at 2 o'clock in the night and came back nine hours later

Shahjahanpur News: बारिश में नहीं मिला फाॅल्ट, ककरा उपकेंद्र में रात दो बजे गई बिजली नाै घंटे बाद आई

Wed, 03 Jul 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 03 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
No fault found in rain, electricity went off at Kakra sub-centre at 2 o'clock in the night and came back nine hours later
शाहजहांपुर। बारिश की वजह से शहर से लेकर देहात तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। ककरा उपकेंद्र की लाइन टू-फेसिंग होने के चलते नौ घंटे तक बिजली गुल हो गई। कांट के रावतपुर में इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली गायब रहने से लोग परेशान रहे। निगोही, जैतीपुर, कलान समेत कई अन्य इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बारिश शुरू होने के बाद सोमवार की रात करीब दो बजे ककरा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बाधित हो गई। लाइन ट्रिप होने से आनंदपुरम, मामूड़ी, अलीजई, ककरा, महमंद हद्दफ, मामूड़ी, महमंद जलालनगर समेत करीब 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल लगाई तो वहां से फाॅल्ट होने की जानकारी मिली। बारिश के चलते कर्मी गश्त पर नहीं निकले। ऐसे में आधी रात लोगों ने अंधेरे में काटी। बिजली नहीं आने से सुबह पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन


सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से लोग पानी के लिए भी तरस गए। सुबह बारिश के दौरान कर्मियों ने लाइन पर गश्त कर फाॅल्ट को तलाशना शुरू किया। रेलवे लाइन के किनारे लगे खंभे पर जंपर जला मिलने के बाद उसे सही किया गया। नौ घंटे के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

फिर पंक्चर इंसुलेटर, आठ घंटे तक बिजली को तरसे उपभोक्ता

कांट। कस्बे में दूसरे दिन भी लोग बिजली संकट से दो-चार होते रहे। मंगलवार सुबह छह बजे बिजली गुल रहने से आठ हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मियों को रावतपुर के पास बाग में इंसुलेटर पंक्चर मिला है।

बारिश के चलते सुबह 33 केवी लाइन ट्रिप होने से बिजली गुल हो गई। दोपहर 12 बजे बूंदाबांदी बंद होने के बाद जेई ने लाइन पर गश्त को शुरू कराया। पोल-टू-पोल चेकिंग के दौरान रावतपुर में इंसुलेटर पंक्चर मिला। करीब दो बजे आपूर्ति को बहाल किया जा सका। अवर अभियंता रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि 29 जून को बारिश के दौरान बिजली गिरने से दस इंसुलेटर खराब होने पर बदलवाए गए थे। उन्हीं में खराबी आ रही है।

-----------

बीमार मां गर्मी में बेहाल, कर्मचारी कर रहे बहाना

अल्हागंज। मोहल्ला बगिया प्रथम निवासी गोविंद की मां गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनका परिवार लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है और कर्मचारी बहाना बना रहे हैं। पीड़ित गोविंद ने बताया कि उनकी मां बीमार है। वह एक जगह बिस्तर पर पड़ी रहती हैं। उनके मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या के चलते विद्युत चालित उपकरण ठप पड़े हैं। गर्मी और उमस के चलते उसकी मां परेशान रहती है। उन्होंने उपकेंद्र पर कॉल कर समस्या बताई, तो वहां से कर्मी का नंबर दे दिया। कर्मचारी ने समस्या के समाधान से इन्कार कर दिया। उसका कहना है कि बारिश होने पर वोल्टेज बढ़ जाएगा।



---------------



ग्रामीण इलाकों में कटौती बढ़ी, लोग बेहाल



निगोही। कस्बे की लाइन पर लोकल फाल्ट के चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सुबह साढ़े पांच से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक बिजली गायब रही। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के चलते लोग बिजली के लिए तरसते रहे।



जैतीपुर। क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। किसान खेत में धान की फसल की रोपाई कर रहे हैं। लो-वोल्टेज की वजह से उनके सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। कूलर-पंखे शोपीस बने हुए हैं। खमरिया निवासी गोविंद ने बताया कि 16 केवी के ट्रांसफार्मर में 70 कनेक्शन हैं। लो-वोल्टेज रहने से उपकरण तक नहीं चल पाते हैं। खेड़ारठ के मनवीर, चंद्रभूषण पांडेय, बझेड़ा के अमरजीत, रमेश गुप्ता नवीन, ताहरपुर के मनोज आदि ने बताया कि दिन में बिजली नहीं आती। रात में लो-वोल्टेज रहता है। इससे फसल की सिंचाई भी नहीं हो पाती है।




------------



लोकल फाल्ट से पांच घंटे गायब रही बिजली



पुवायां। राजीव चौक से बंडा रोड पर और मोहल्ला राजीव नगर में पांच घंटे तक बिजली गायब रही थी। बिजली का एक तार टूटने के बाद पांच घंटे बाद जोड़ा गया था। मंगलवार को भी कटौती के चलते लोग परेशान रहे। मंगलवार सुबह आठ बजे से बिजली गायब हो गई और दस बजे सप्लाई शुरू हो सकी। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से बिजली सप्लाई ठप हो गई। ढाई घंटे बाद शाम पांच बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी। एसडीओ जगदीश सिंह ने बताया कि रोस्टरिंग के चलते बिजली सप्लाई बंद थी। लाइन में कोई खराबी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed