फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No evidence found that the person who hit the girl was insane

Shahjahanpur News: बच्ची को पटककर मारने वाले के विक्षिप्त होने के नहीं मिले साक्ष्य

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
No evidence found that the person who hit the girl was insane
0 रेलवे स्टेशन पर 31 अगस्त की रात वैशाली की आठ माह की बच्ची की हुई थी हत्या
विज्ञापन

0 परिजन उसे मानसिक रूप से परेशान बता रहे, जीआरपी को नहीं दिखा सके कोई सुबूत


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में 31 अगस्त की रात को वैशाली की आठ माह की बच्ची को जमीन पर पटककर मारने के आरोपी अशोक के विक्षिप्त होने का कोई सुबूत नहीं मिल सका है। जघन्य मामले को देखते हुए कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। जीआरपी पैरवी कर उसे सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है।
हरदोई निवासी वैशाली 31 अगस्त की रात मुख्य गेट पर बेटी प्रीति के साथ डिवाइडर पर सो रही थी। तभी सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव आयुं निवासी अशोक उसकी बेटी को उठाकर भागा। लोगों के दौड़ाने पर उसने बच्ची को जमीन पर फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने अशोक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

जीआरपी ने आरोपी अशोक का रिकॉर्ड खंगाला। अशोक के परिजन उसे मानसिक रूप से परेशान बता रहे थे। बताया था कि अशोक का उपचार बरेली के एक डॉक्टर से चल रहा था। डॉक्टर का पर्चा भी दिया था। जीआरपी ने जांच के बाद पर्चे के जरिये विक्षिप्त मानने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि एक पर्चे के जरिये किसी को विक्षिप्त नहीं मान सकते हैं। पर्चा तो किसी भी डॉक्टर से लिखवाया जा सकता है। आरोपी का कोर्ट में ट्रायल शुरू कराया गया। उसे सजा दिलाने के लिए पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed