फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   no development

नगर निगम में शामिल होने के बाद भी विकास से वंचित नवादा इंदेपुर

Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
no development
नवादा इंदेपुर में खाली प्लाट में खड़ी झाड़ियां - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम बनने और विस्तार में शामिल होने के बावजूद गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची है। इनमें नवादा इंदेपुर भी शामिल है। जहां के लोग आज भी ग्रामीण परिवेश में जीने को मजबूर हैं। नवादा इंदेपुर की आबादी करीब 12 हजार है। नगर निगम बनने पर ही इसको शामिल कर लिया था। लगभग दो साल बीतने के बाद मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। ग्राम पंचायत की ओर से यहां जो काम कराए गए थे, वे भी अब अस्तित्व खोने लगे हैं। सबसे बड़ी समस्या सफाई की है। इसका कारण सफाई कर्मियों का न आना है।
विज्ञापन

सड़कों पर गंदगी रहती है। बरसात होने पर नालियां चोक हो जाती हैं। इसके अलावा खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से जलती नहीं हैं और दिन ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। सड़के खस्ताहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग ही जर्जर होने से आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी आते ही नहीं है, ऐसे में गली-मोहल्ले गंदगी से पटे रहते हैं। सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने की ही है। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। - नागेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों की सफाई न होने की वजह से बरसात के समय चोक हो जाती हैं और सड़कों पर गंदा पानी भरने से कीचड़ होती है। ऐसे में लोगों को परेेशानी का सामना करना पड़ता है। - अभितोष कुमार
बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। कुछ को ठीक करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों से कहा था, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा रहता है। - राहुल वाजपेयी

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, खाली स्थानों पर झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। नालियां बजबजाती रहती हैं। सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। जर्जर होने की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। - प्रवीण द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed