{"_id":"68c713889c44cf6bc90b962a","slug":"no-clue-found-of-the-thieves-who-fled-with-jewelry-and-revolver-worth-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152723-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाखों के जेवर और रिवाल्वर लेकर भागे चोरों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाखों के जेवर और रिवाल्वर लेकर भागे चोरों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली हाईवे के किनारे मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर गुप्ता के यहां से नकदी और लाखों के जेवरात के अलावा रिवाल्वर चोरी के मामले में रविवार को दूसरे दिन भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार की रात पुलिस व एसओजी टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
चोरी के खुलासे के लिए एसओजी टीम यहीं डेरा डाले हुए है। स्थानीय पुलिस भी संदिग्धों की तलाश में लगी हुई हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों से कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगने से पुलिस संदिग्धों के जरिये चोरों तक पहुंच बनाने के प्रयास में लगी है।
बता दें कि शुक्रवार रात रामकिशोर के घर में घुसकर चोर उनके बेटे वरुण गुप्ता की लाइसेंसी रिवाल्वर के असावा तीस हजार रुपये और लाखों की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। घटना वाली रात घर के नीचे वाले कमरे में रामकिशोर और उनकी पत्नी के अलावा छत पर बने कमरे में उनका कंपाउंडर सो रहा था।
विज्ञापन
घर में घुसने के बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी की एक दराज से चाबियां निकालकर घर के अन्य कमरों, सेफ व अलमारियों के ताले खोल लिए और सारा कीमती सामान समेटकर आराम से निकल गए, लेकिन घर में मौजूद लोगों को किसी तरह की भनक भी नही लगी।
पुलिस ने कंपाउंडर को शनिवार सुबह ही हिरासत में लिया था। इसके अलावा भी पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में लगी हैं। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।